back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ा, टार्च की रोशनी में दी तालिबानी सजा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अररिया में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक में महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बीती रात ग्रामीणों ने कथित तौर पर एक आदिवासी महिला का सिर मुंडवा दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

मामला जिले के रानीगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक आदिवासी गांव में हुई। महिला पर अपने गांव के एक शख्स के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप है।

- Advertisement -

बीती रात ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। उन्होंने दोनों को काबू में किया और टॉर्च की रोशनी में महिला का सिर मुंडवा दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले मांझी ने याद दिलाया NDA को पुराना वादा, सीट बंटवारे पर गरमाई सियासत

कुछ हमलावरों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सिर मुंडवाते समय वे पीड़िता के लिए आदिवासी (संथाली) भाषा में अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहे थे।

घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी पाकर रानीगंज पुलिस स्टेशन के एक एएसआई रैंक अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम आदिवासी गांव पहुंची और दोनों पीड़ितों को बचाया।

रानीगंज पुलिस स्टेशन अररिया के एसएचओ संजय कुमार ने कहा, हमने उन्हें आदिवासी गांव से बचाया और पुलिस स्टेशन ले गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी है। घटना के बाद वे डरे हुए थे। हम आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज के शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे ये स्टॉक्स: बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों के लिए अहम अपडेट्स

Stock Market: 24 फरवरी मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए...

Horoscope Today: 25 फरवरी 2026: दैनिक राशिफल और ग्रह दशाएं

Horoscope Today: प्रत्येक दिवस प्रकृति के गूढ़ रहस्यों और ग्रहों की सूक्ष्म चाल से...

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट: जानिए कब आएगा 12वीं परीक्षा का परिणाम

Bihar Board Inter Result: बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे पहले परीक्षा परिणाम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें