
जमुई शिक्षा विभाग के डीपीओ शिवकुमार शर्मा एक महिला ने दुष्कर्म के प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया। बताया जा रहा कि डीपीओ पर एक महिला ने दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए व्यवहार न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराई है। इसके अलावा डीपीओ पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाया गया है।
इनके ऊपर दुष्कर्म करने का आरोप कोई और नहीं बल्कि उन्हीं के घर में काम कर रही रसोईया ने लगाया है। महिला ने इसको लेकर व्यवहार न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके आलावा भी इस डीपीओ के पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाया गया है। जिससे शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के डीपीओ शिवकुमार शर्मा पर एक महिला ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उसने मेरे बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर मुझे दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। इस मामले में जमुई नगर परिषद क्षेत्र की एक महिला ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के समक्ष परिवाद दायर किया है। पढ़िए पूरी खबर
महिला डीपीओ के यहां खाना बनाने वाली है। नगर परिषद क्षेत्र की एक महिला ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के समक्ष परिवाद दायर करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व डीपीओ स्थापना शिवकुमार शर्मा से उनकी मुलाकात सरकारी बस डिपो के पास हुई थी।
परिवाद में उन्होंने बताया कि, कुछ दिन पूर्व डीपीओ स्थापना शिवकुमार शर्मा से उनकी मुलाकात सरकारी बस डिपो के पास हुई थी। इस दौरान उन्होंने खुद को डीपीओ बता कर अपने आवास पर खाना बनाने के लिए कहा था। इसकी ऐवज में पैसा देने की बात कही गई थी, लेकिन महिला खाना बनाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद फिर डीपीओ के द्वारा उनके पुत्र को कार्यालय में काम दिलवाने का प्रालोभन दिया गया।
उसके बाद महिला उनके आवास में खाना बनाने लगी। इस दौरान जब वह खाना बना कर घर जा रही थी तो अचानक डीपीओ स्थापना शिवकुमार शर्मा ने उसे पकड़ लिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे पकड़कर कमरे की तरफ खींचने लगे उसके बाद महिला ने हल्ला की तब कुछ लोग आए और महिला दुष्कर्म की शिकार होने से बच गई। ऐसा पीड़िता महिला का आरोप है। इसके बाद पीड़ित महिला अपनी शिकायत लेकर सबसे पहले महिला एससी-एसटी थाना भी गई थी लेकिन थानाध्यक्ष के नहीं रहने के बाद उन्होंने कोर्ट में परिवाद दायर कराया।





