back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Women Police In Bihar | बिहार की महिला पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, अब बीता सकेंगी अपने परिवार के साथ समय, मिलेंगी मनचाहे जिलों में पोस्टिंग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार की महिला पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस मुख्यालय से बड़ी खबर आ रही है जहां उन्हें जल्द बड़ी खुशखबरी मिलेंगी। परिवार के साथ रहने का विशेष मौका पुलिस मुख्यालय देने जा रही है।

- Advertisement -

Women Police In Bihar | तैयारी यही है…जहां चाहों उसी जिले में पोस्टिंग लो

कारण, अब महिला पुलिसकर्मी मनचाही जगहों पर पोस्टिंग ले सकती हैं। उनको मनचाही पोस्टिंग का लाभ मिलेगा। पुलिस मुख्यालय की तैयारी तेजी पर है। तैयारी ऐसी कि नई तबादला नीति ही बन रहा है। इसके तहत इस पर विचार हो रहा है कि महिला पुलिसकर्मियों को उनके ऐच्छिक जिले में पोस्टिंग का लाभ मिले।

- Advertisement -

Women Police In Bihar | पुलिस बल में महिलाओं की संख्या करीब एक चौथाई

बिहार पुलिस बल में महिलाओं की संख्या करीब एक चौथाई होने की वजह से नई तबादला नीति में इस पर मंथन हो रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से बनायी जा रही नई तबादला नीति के तहत महिलाओं को मनचाही पोस्टिंग मिलेगी। ताकि महिला पुलिस कर्मियों को ड्यूटी व परिवार के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

ऐसे में, महिला पुलिसकर्मी अपने परिवार और बच्चों के साथ रहकर ड्यूटी कर सकेंगी। इससे संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ ही परिवारवालों को भी विशेष लाभ होगा। उन्हें सहूलियत होंगी। मुश्किलें कम होगी।

Women Police In Bihar | एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया, ये होगा प्रावधान

महिलाओं के तबादले को लेकर एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि महिला के तबादले के प्रावधानों पर विचार हो रहा है। उच्च स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों को तैनाती के लिए तीन स्थानों के चयन का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  BSSC Exam Calendar 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का खुला रास्ता, आयोग ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, जानें पूरी डिटेल

Women Police In Bihar | पहली, दूसरी व तीसरी प्राथमिकता बतानी होगी

उनको पहली, दूसरी व तीसरी प्राथमिकता बतानी होगी। जिस महिला पुलिसकर्मी के पति पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, उसको एक कार्यक्षेत्र में पदस्थापित करने को प्रमुखता मिलेगी।

Women Police In Bihar | बिहार पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या बढ़कर हो जाएंगी करीब 32 हजार

अभी बिहार पुलिस में कुल 24247 महिलाकर्मी कार्यरत हैं। अभी 21391 सिपाही एवं 1275 दारोगा की भर्ती की प्रकिया चल रही है। भर्ती प्रकिया पूरी होने के बाद बिहार पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 32 हजार हो जायेगी और पुलिस विभाग इन सभी के तबादला एवं पदस्थापन के लिए नयी नीति बनाने की तैयारी में लगा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित होती ऊर्जा और ग्रहों के...

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें