आरा से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां इश्क की आग में खूनी खेल खेला गया। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने देर रात पहुंचे आशिक शाहपुर थान के धमौल गांव के शिवजी तिवारी के 25 वर्षीय पुत्र चंदन तिवारी की रंगे हाथों पकड़कर परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुवनी गांव की है। इस नृशंस घटना को अंजाम देने का आरोप शादीशुदा प्रेमिका, उसके पति, ससुर और देवर पर लगा है।
जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंचे कृष्णागढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार दलबल ने आरोपी प्रेमिका, उसके पति और देवर सहित ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजनों के अनुसार, चंदन यूपी के बनारस में प्राइवेट जॉब करता था। उसका अपने ही गांव धमवल की रहने वाली रुबी देवी से शादी के पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रुबी की शादी 2018 में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी राजू पासवान से हो गई। लेकिन चंदन और रुबी का छुप-छुपकर मिलना जुलना बंद नहीं हुआ। सोमवार देर रात को चंदन तिवारी रुबी से मिलने के लिए उसके ससुराल सोहरा गांव आ पहुंचा।
बताया जाता है कि लड़के के शादी के पहले से लड़की से संबंध थे। लड़की के शादी के बाद भी दोनों मिलते थे। प्रेमिका के घर में ही उसके परिजनों ने प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ा। वह भागने की कोशिश में छत से गिर गया। इसके बाद प्रेमिका के ससुरलावालों ने उसकी जमकर लाठी डंडे से पिटाई की। उसमे मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
दादा दया शंकर के बयान पर पुलिस ने नौ लोगों पर नामजद एफआईआर करते हुए जांच में जुट गई है। शव पर कई जगह जख्मों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रेमिका रूबी, उसके पति राजू पासवान, ससुर वीर बहादुर और देवर सूचित को गिरफ्तार किया है। अभी पूछताछ चल रही है। घटना के बाद घटनास्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है।