back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

बेवफा पति… युवक ने 17 साल में की छह शादी, पहली पत्नी को जब पीटा तो खुल गया भेद

spot_img
- Advertisement -

पहले के जमाने में राजा-महाराजा की अनेक पत्नियां होती थी। आधुनिक युग में एक पत्नी के साथ जीवन निर्वाह करना कठिन है मगर, ये हैं बेगूसराय के रंजन यादव। रंजन यादव जी ने सत्रह सालों में छह दुल्हनियां घर लाए। फिलहाल एक के साथ रह रहे हैं। इन छह शादियों ने सबको चौंका दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर निवासी रंजन कुमार यादव ने पहली शादी 2005 में किया था। उसके बाद अब तक के बीते 17 वर्षों में उसने पांच और शादी किया तथा फिलहाल वह झारखंड की एक महिला के साथ पति-पत्नी बन कर रह रहा है। मामले का खुलासा उसकी पहली पत्नी रुबी देवी ने किया है। पति की ओर से बेरहमी से पिटाई करने के कारण सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती महिला ने जब अपनी दुखदायक कहानी सुनाई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी सहित हर कोई आश्चर्यचकित रह गया।

- Advertisement -

रूबी देवी ने बताया है कि 2005 में उनकी शादी हरिशंकर गोप के पुत्र रंजन कुमार से हुई, दो बच्चे भी हुए। लेकिन रंजन अपने दिल फेंक और आशिकाना मिजाज से लगातार अन्य महिलाओं से भी संपर्क बनाते रहता था।

- Advertisement -

उसने दूसरी शादी दिल्ली में एक महिला एवं तीसरी शादी मनेर निवासी महिला से किया। इसके बाद भी रंजन का मन नहीं भरा तो उसने झारखंड में तीन महिलाओं के साथ संबंध बनाएं हुए है। रंजन अभी अपने चेरिया बरियारपुर स्थित अपने पैतृक गांव में झारखंड के रहने वाली महिला के साथ रह रहा है।

रूबी ने आरोप लगाया है कि ने यह सब चीजों का विरोध करने पर रंजन बराबर पिटाई करता है। इस मामले में पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, वही पीड़ित महिला ने जिला प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट: अब सस्ते में खरीदें 55-इंच के शानदार मॉडल

Smart TV: अगर आप एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं...

अनाया बांगर: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी ने दुनिया को दिखाया अपना नया रूप, भावुक पोस्ट ने जीता सबका दिल!

Anaya Bangar: खेल जगत में अक्सर खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती है,...

चैत्र छठ महापर्व 2026: खरना के दिव्य अनुष्ठान और Chhath Puja Vidhi

Chhath Puja Vidhi: चैत्र छठ महापर्व आस्था और लोक परंपरा का अनुपम संगम है,...

Shreyas Iyer: ‘सरपंच’ श्रेयस अय्यर का नया नाम, जानिए क्या बोले पंजाब किंग्स के कप्तान?

Shreyas Iyer: इंडियन प्रीमियर लीग के मैदान में अपनी कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें