back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar News | पुलिस हिरासत में युवक की हत्या, आरोप वर्दी की बेरहम क्रूरता पर…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News | पुलिस हिरासत में युवक की हत्या, आरोप वर्दी की बेरहम क्रूरता पर…जहां पटना पुलिस की अभिरक्षा में बेरहमी से पिटाई ने मेधावी युवक जीतेश कुमार (32) की मौत हो गई है। पिता ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है जहां एक मेधावी जीतेश जो बीपीएससी मेंस परीक्षा दो बार क्वालिफाई कर चुके थे, की हत्या से सनसनी है। परिजनों का आरोप है, पुलिस ने अपनी क्रूरता को छुपाने के लिए जीतेश को पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई, यह पुलिस का बहना है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Bihar News | अपहरण मामले में पूछताछ के लिए जीतेश कुमार लाया गया था जहां उसकी मौत

जानकारी के अनुसार, अपहरण मामले में पूछताछ के लिए जीतेश कुमार लाया गया था जहां उसकी मौत पुलिस हिरासत में हो गई। आरोप है कि पूछताछ के दौरान जीतेश की जमकर पिटाई की गई। इससे उसकी मौत हो गई। जीतेश राजीवनगर थाना इलाके के नेपाली नगर का रहने वाला था। जीतेश और उसके साथी राहुल कुमार और मुकेश कुमार को फुलवारीशरीफ के ब्रह्मपुर के रहने वाले सुरेन्द्र सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार के अगवा किए जाने के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस 31 मार्च की शाम फुलवारीशरीफ डीएसपी 1 के तकनीकी शाखा में लाई थी।

- Advertisement -


Bihar News | साजिश के तहत बेटे की हत्या करने की एफआईआर

जीतेश के पिता श्रीराम सिंह ने केस करवाने वाले अपने संबंधी व पुलिसवालों के उपर साजिश के तहत बेटे की हत्या करने की एफआईआर दर्ज करवाई है। पिता का आरोप है कि उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। इससे उसने दम तोड़ दिया। वहीं, जीतेश की मौत के बाद उसके दोनों साथियों राहुल कुमार और मुकेश कुमार को पुलिस ने छोड़ दिया है। इन दोनों को भी पीटा गया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Farmers Relief: किसानों को मिली बड़ी सौगात, सीधे खातों में पहुंची 100 करोड़... अन्न दाताओं के नुकसान की भरपाई... खुला ख़ज़ाना


Bihar News | मेडिकल बोर्ड की निगरानी में ये सब… वीडियोग्राफी,मानक के तहत न्यायिक जांच का भरोसा

वहीं, सिटी एसपी अभिनव धीमान का कहना है कि दंडाधिकारी के सामने मृत शरीर का पंचनामा किया गया है। मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पीएमसीएच में पोस्टमॉर्टम किया गया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की मानक प्रक्रिया के तहत न्यायिक जांच कराई जाएगी। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई होगी। जीतेश के पिता श्रीराम सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। इनके बयान पर सोमवार की देर शाम फुलवारीशरीफ थाने में प्राथमिकी की गई है। इस केस के अनुसंधान का जिम्मा दानापुर सर्किल इंस्पेक्टर को दिया गया है। केस का पर्यवेक्षण सिटी एसपी स्वयं करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Crime Thriller Movies: ‘कोहरा 2’ से भी बेहतर हैं ये टॉप 5 क्राइम थ्रिलर फिल्में, दिमाग सन्न कर देंगी!

Crime Thriller Movies: बॉलीवुड और ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर का क्रेज बढ़ता ही जा...

Holashtak 2026: जानें क्यों होलाष्टक में वर्जित होते हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक का आरंभ...

T20 World Cup: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, अंक बंटे

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का दिल एक बार फिर टूट गया, जब न्यूजीलैंड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें