मई,4,2024
spot_img

Muzaffarpur News | Bihar Hindi News | सदातपुर-दरभंगा मोड़ पर BJP नेता के बेटे को मारी गोली, लोगों ने हमलावर को पकड़कर कर दी धुनाई, मगर पुलिस कस्टडी से हो गया फरार

spot_img
spot_img
spot_img

Muzaffarpur News | Bihar Hindi News | मुजफ्फरपुर के सदातपुर-दरभंगा मोड़ पर BJP नेता के बेटे को युवक ने गोली मार दी। इस दौरान लोगों ने हमलावर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मगर, बाद में वह अपराधी पुलिस कस्टडी से  फरार हो गया है। मामला, कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर दरभंगा मोड़ के पास का है जहां बीजेपी नेता कमलेश कांत गिरी के पुत्र प्रत्युष रंजन को अपराधी ने गोली मार दी।

Muzaffarpur News | जख्मी प्रत्युष ने दिखाई दिलेरी, युवक को दबोचा, फिर

जानकारी के अनुसार, जख्मी हालत में भी प्रत्युष ने साहस दिखाते हुए गोली चलाने वाले आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान गोली की आवाज सुनते ही लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

Muzaffarpur News | जख्मी प्रत्युष ने दिखाई दिलेरी, युवक को दबोचा, फिर

बीजेपी नेता कमलेश कांत गिरी ने बताया कि प्रत्युष दिल्ली में पढ़ाई करता है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह छुट्टी में घर आया है। पखनाहा स्थित अपने फार्म हाउस पर जाने के दौरान दरभंगा मोड़ के पास कोल्हुआ के एक युवक ने उसे गोली मार दी। आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। जख्मी युवक को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  Atul Kumar Anjan| CPI Leader अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage ....एक सलाम...अतुल अंजान के नाम...

Muzaffarpur News | हमलावर को पुलिस बाइक से थाने ले जा रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को कस्टडी में ले लिया। हमलावर को पुलिस बाइक से थाने ले जा रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस कस्टडी से अपराधी के फरार होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए अब कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

Muzaffarpur News | उस वक्त पुलिस के पास चार पहिया गाड़ी नहीं थी। पुलिस बाइक से ही

जानकारी के अनुसार, प्रत्युष को हाथ में गोली लगी है। तीन राउंड फायरिंग की गई। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था। उस वक्त पुलिस के पास चार पहिया गाड़ी नहीं थी। पुलिस बाइक से ही आरोपी को थाने ले जा रही थी। तभी वह चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News, Harlakhi News ...अगले दिन भी पुलिस 'नदारद', 2 दुकानों में भीषण चोरी, तीसरी में ...

Muzaffarpur News | गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर पुलिस की छापेमारी

अपराधी के फरार होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच हुआ है। गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की है। अबतक पुलिस फरार अपराधी को नही पकड़ सकी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें