back to top
18 अगस्त, 2024
spot_img

Bihar Weather | बिहार पहुंची बर्फीली हवाएं…8 फ्लाइट्स कैंसिल, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, Darbhanga, Madhubani, Samastipur के लिए Cold Day का Yellow Alert

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की माने तो 16 जनवरी तक पारा ऐसे ही गिरेगा। फिलहाल दो-तीन दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। शीतलहर के चलते प्रदेश के 17 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से (Yellow alert of cold day for Darbhanga, Madhubani, Samastipur for next two days) नीचे चला गया है।

Bihar Weather | कोहरे के चलते 8 फ्लाइट्स कैंसिल, कई ट्रेनें लेट

मौसम विभाग ने नौ जिलों में कोल्ड डे और आठ जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। कोहरे के चलते 8 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं। 17 लेट हुई। राजधानी एक्सप्रेस 20 घंटे लेट पटना पहुंची। पढ़िए पूरी खबर

Bihar Weather | मौसम विभाग का 38 जिलों के लिए कोल्ड-डे का यलो अलर्ट

जिले में सीवियर कोल्ड डे रहा। इसके अलावा शेखपुरा, जमुई, बांका, समस्तीपुर, सहरसा एवं किशनगंज में कोल्ड डे रहा। वही इसके साथ ही बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा आदि जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। आज मकर संक्रांति है। मौसम विभाग ने 38 जिलों में कोल्ड-डे का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 16 जनवरी तक पारा ऐसे ही गिरेगा। फिलहाल दो-तीन दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें:  Bihar IAS Transfer: 11 IAS अफसरों का तबादला, बड़ी पोस्टिंग, Paliganj, Muzaffarpur, Mohania समेत कई अनुमंडल में नए SDO नियुक्त

Bihar Weather | दरभंगा मधुबनी, सीतामढ़ी समेत इन शहरों में ठंड की सिसकी

पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, बांका, जमुई, मुंगेर, भागलपुर में कोल्ड-डे का अलर्ट है। खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, सिवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में भी कोल्ड-डे का यलो अलर्ट है। कोहरे के चलते 8 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं। 17 लेट हुई। राजधानी एक्सप्रेस 20 घंटे लेट पटना पहुंची।

Bihar Weather | दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेतिया, और वाल्मीकिनगर में घना कोहरा का प्रभाव

पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में सोमवार सुबह से ही सर्द हवा के साथ गलन वाली ठंड से आम जन जीवन पर असर पड़ा है। बीते रविवार को सात जिले शीत दिवस की चपेट में रहे। सर्द हवा के कारण पटना, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका, समस्तीपुर, सहरसा एवं किशनगंज में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। उत्तर बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेतिया, और वाल्मीकि नगर में घना कोहरा का प्रभाव बना है।

Bihar Weather | उत्तरी और पश्चिमी पछुआ हवा 6 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में

पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को उत्तरी और पश्चिमी पछुआ हवा 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इस वजह से दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पश्चिम बिहार में कई जगहों पर कड़ाके की ठंड महसूस की गई। हालांकि कुछ जगहों पर धूप निकलने के बाद भी कनकनी महसूस गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar IAS Transfer: 11 IAS अफसरों का तबादला, बड़ी पोस्टिंग, Paliganj, Muzaffarpur, Mohania समेत कई अनुमंडल में नए SDO नियुक्त

Bihar Weather | इंडिगो की 4 जोड़ी फ्लाइट रद

आज यानि सोमवार को भी प्रदेश में कुछ इसी प्रकार का मौसम रहने वाला है। दिल्ली और पटना में रविवार की सुबह घना कुहासा रहने की वजह से इंडिगो की चार जोड़़ी फ्लाइट रद हो गई।

Bihar Weather | सफर नहीं कर सके ढ़ाई हजार यात्री

वहीं, इंडिगो की ही हैदराबाद, देवघर, बेंगलुरु और मुंबई की भी एक-एक जोड़ी फ्लाइट रद रही। इससे करीब ढाई हजार यात्री सफर नहीं कर सके। इसके अलावा 17 जोड़ी फ्लाइट लेट रही। चालू सीजन में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में फ्लाइट रद्द और लेट हुई। पढ़िए खबर विस्तार से

Bihar Weather | अपडेट नहीं हो पा रही उड़ानें

बीते रविवार को कई विमानों की देर शाम तक गंतव्य से उड़ान भरने की सूचना अपडेट नहीं हो सकी। रद होने वाले विमानों में इंडिगो की 6ई 2769 दिल्ली-पटना, 6ई 6451 बेंगलुरु-पटना, 6ई 2214 दिल्ली-पटना और 6ई 2482 दिल्ली-पटना रही।

यह भी पढ़ें:  Patna Metro का Trial Date फाइनल! अब Darbhanga वाले पूछ रहे – यहां कब दौड़ेंगी Metro?

Bihar Weather | श्रमजीवी, राजधानी सब बेहाल, लेटलतीफी में फंसे यात्री

ट्रेनों की बात करें तो नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस एवं संपूर्ण क्रांति 22 घंटे विलंब से चल रही है। रात साढ़े आठ बजे राजधानी शीत दिवस की प्रयागराज (उप्र) पहुंची थी। रविवार को विक्रमशिला भी 22 घंटा विलंबित रही। मगध, ब्रह्मपुत्र 18 घंटा, कोटा एक्सप्रेस 12 घंटा, सीमांचल आठ घंटा, नार्थईस्ट आठ घंटा, श्रमजीवी चार घंटा, साउथ बिहार चार घंटा विलंब से चल रही है। गया में महाबोधि 19 घंटे देर से चल रही है। भुवनेश्वर राजधानी भी 18 घंटे विलंब से चल रही है।

Bihar Weather | 3 दिनों बाद 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

अगले 24 घंटे के लिए पटना सहित अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा व शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। मंगलवार से तापमान में वृद्धि होने के साथ ठंड में कमी आने की संभावना है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के BLO Prabhakar Kumar सस्पेंड, SIR में लापरवाही, अनुशासनहीनता में नपे

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही और...

मार्च पास्ट, बैंड, देशभक्ति के तराने, वॉलीबॉल, कबड्डी के रोमांच के बीच दरभंगा में 3 दिनों तक दिखेगा मशाल खेल प्रतियोगिता का जूनून

दरभंगा, देशज टाइम्स। खेल विभाग, शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन...

निर्वाचन सूची, क्या है दावा क्या है आपकी आपत्ति…दरभंगा प्रशासन ने किया साझा, मांगें सुझाव

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल...

दरभंगा से मतदाता जागरूकता की शुरुआत, 10 विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों को मिलेंगी Hands-On Training

दरभंगा, देशज टाइम्स – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज समाहरणालय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें