spot_img

बर्थडे स्पेशल (5 फरवरी) : जूनियर बच्चन को ‘उमराव जान’ के सेट पर हुआ था ऐश्वर्या रॉय से प्यार, एलआईसी एजेंट से कैरियर शुरू करने वाले अभिषेक बच्चन पर खास

spot_img
- Advertisement -

देशज वॉलीवुड। जूनियर बच्चन के नाम से मशहूर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और सुलझे हुए अभिनेताओं में से एक हैं। 5 फरवरी, 1976 को जन्में अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत  एक एलआईसी एजेंट के तौर पर की। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की कंपनी ‘एबीसीएल’ में काम किया ,लेकिन जल्द ही अभिषेक ने फिल्म जगत का रुख करते हुए साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी ‘ से  बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री  में कदम रखा। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में अभिषेक के अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद अभिषेक को पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय के साथ  फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ और ‘कुछ ना कहो’ में अभिनय करने का मौका मिला।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

लेकिन यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही । इस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। लेकिन अभिषेक के करियर में उनकी  किस्मत ने साथ नहीं दिया और  चार साल में उनकी 15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही l  साल 2004 में अभिषेक की किस्मत चमकी और इसी साल उन्हें संजय गांधवी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धूम’ में अभिनय करने का मौका मिला। यह फिल्म अभिषेक की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

- Advertisement -

फिल्म में अभिषेक ने अपने अभिनय से न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी जीता। इसके बाद अभिषेक को साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ में अभिनय करने का मौका मिला। फिल्म में अभिषेक के अभिनय को काफी पसंद किया गया और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके साथ ही इस फिल्म की दिलचस्प बात यह रही कि इस फिल्म के जरिये  अभिषेक बच्चन को फिल्म के गाने ‘कजरा रे’ में ऐश्वर्या के साथ फिर से अभिनय करने का मौका मिला, जिसके बाद दोनों की नजदीकियां और बढ़ी और  प्यार हो गया। यह प्यार साल 2006 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के समय परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘धूम 2 ‘और ‘गुरु’ में साथ में अभिनय किया और इस दौरान दोनों ने शादी का फैसला लिया।

- Advertisement -

अभिषेक और ऐश्वर्या ने  20 अप्रैल, 2007  को परिवार की सहमति से शादी कर ली। उनकी एक बेटी आराध्या हैं। अभिषेक ने  कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया जिसमें सरकार, दस, ब्लफमास्टर, कभी अलविदा न कहना,  गुरु, सरकार राज, पा, बोल बच्चन, हॉउसफुल, बिगबुल  आदि शामिल हैं। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। देश-विदेश में उनके चाहनेवालों की संख्या लाखों में हैं। अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म बॉब बिस्वास में नजर आएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime Big Breaking| दरभंगा में दरोगा को गोली मारी! गश्ती के दौरान ASI कर रहे थे मोबाइल पर बात – मार दी गोली,...

Darbhanga Crime News: दरभंगा में गश्ती पर निकले एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) रंधीर कुमार को गोली मार दी गई। सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान गांव में हुई इस वारदात से कानून व्यवस्था प#DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAttacked

Darbhanga Court दरभंगा में खौफनाक मर्डर: महिला को फरसा से काटने वाला दोषी करार, अब 18 नवंबर का इंतजार!

Darbhanga Court: दरभंगा जिला न्यायालय ने एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में अशोक दास को दोषी ठहराया है। भूमि विवाद में फरसा से वार कर सुकमारी देवी की जान लेने वाले दोषी को 18#DarbhangaCourt,#BiharCrime,#JusticeServed

पटना में ‘जुगनू हाट’ की धूम, बावनबूटी साड़ी-दुपट्टे देख खरीदने को टूट पड़े लोग!

Bihar Jugnu Haat: पटना के बापू टावर में शुरू हुए 'जुगनू हाट' में बिहार की पारंपरिक कला और शिल्प का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नालंदा-नवादा की लुप्त होती बावनबूटी कला ग्राहक#JugnuHaat,#BiharArt,#PatnaNews

नल-जल योजना की समस्या? बिहार सरकार ने दिए ये टोल-फ्री नंबर, अब तुरंत मिलेगा समाधान!

Bihar Nal Jal Yojana: बिहार में 'हर घर नल का जल' योजना से जुड़ी शिकायतों का अब तुरंत समाधान होगा। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने 98.95% शिकायतों का निपटारा किया है। मंत्री संजय कुम#BiharNalJal,#PHEDBihar,#SanjayKumarSingh