केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर क्षेत्र में ओट्टुम्पुरम के पास रविवार शाम तुवाल समुद्र तट पर एक नौका डूब गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ बच्चे भी हैं। इस नौका में कितने लोग सवार थे, यह साफ नहीं हो सका है। मगर 39 टिकट बेचे गए थे। यह जानकारी पुलिस ने दी। हादसे के समय नाव में क़रीब 40 से 50 लोग सवार थे। मौके पर राहत और बचाव काम किया जा रहा है।
कई एम्बुलेंस, दमकल सेवा के कर्मियों और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के साथ बचाव अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी हादसे की वजह का पता नहीं चला है और डूबी हुई नौका को तट तक लाने का प्रयास किया जा रहा है। जो लोग निकाले जा रहे हैं उन्हें थिरुर, तनूर और कोझिकोड के अस्पताल में ले जाया गया है।
जिले के तानुर इलाके में ओट्टुम्पुरम के समीप का है जहां यह हादसा शाम के लगभग 7.30 बजे हुआ है। बताया जा रहा है यह हादसा अधिक भीड़ होने की वजह से हुआ. मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। पुलिस ने बताया कि नौ यात्रियों को नजदीकी निजी और सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया गया है। इनका इलाज चल रहा है।
इनमें चार की हालत नाजुक है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही कई वाहन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव अभियान जारी है।
तनूर निवासी नौका मालिक नासिर फरार है। उसके खिलाफ हत्या के आरोप का मामला दर्ज किया गया है। यह नौका पूरी तरह यात्रा के अनुकूल नहीं थी। मछली पकड़ने की नाव को परिवर्तित कर पर्यटन के लिए इस्तेमाल किया गया।
इस हादसे पर केरल सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। केरल के मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने कहा है कि यह हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। डूबी हुई नौका को तट पर ले आया गया है। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संवेदना जारी करते हुए पीएम राहत फंड से मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। केरल के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नौका दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि सोमवार को राजकीय शोक रहेगा। मुख्यमंत्री विजयन ने पीड़ितों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वह आज तुवाल समुद्र तट का दौरा करें।