back to top
17 मार्च, 2024
spot_img

Madhubani News: मदना गांव से 26 वर्षीय विवाहिता का शव बरामद, ‘ हत्या ‘ या ‘ आत्महत्या ‘ ? गुत्थी सुलझाने में जुटी Police

spot_img
spot_img
spot_img

अंधराठाढ़ी | रुद्रपुर थाना क्षेत्र के मदना गांव में रविवार को पुलिस ने एक महिला की लाश बरामद की। मृतक महिला की पहचान गांव के चंद्र मोहन साहू की 26 वर्षीय पत्नी माला कुमारी के रूप में हुई है।

 

मृतका का मायके बाबूबरही थाना क्षेत्र में है।तीन साल पहले ही रुद्रपुर थाना क्षेत्र के मदना गांव निवासी चंद्र मोहन साहू के साथ उनका विवाह हुआ था। ससुराल वालों का कहना है कि महिला ने खुद आत्महत्या कर ली है।

Madhubani News: ससुराल वालों ने गले में फंदा लगाकर उसे ‘ मार ‘ डाला?

वहीं मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने माला के गले में फंदा लगाकर उसे मार डाला है। हालांकि इस बारे में गांव में अलग लग बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने बताया कि दोनों पति पत्नी के बीच काफी अच्छा संबंध था। दोनों साथ ही एक निजी संस्थान से बीएड कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani में DJ बजाओगे तो मारे जाओगे? पीट-पीट कर ' हत्या '

Madhubani News: उसे मालूम पड़ा कि वो कभी मां नही बन सकती

कुछ लोगों ने ये भी बताया कि कुछ दिन पहले उसने किसी से अपना चेकअप कराया था। उसे मालूम पड़ा कि वो कभी मां नही बन सकती। इस कारण कुछ दिनों से माला काफी तनाव में रहती थी।

एसएचओ आयशा कुमारी ने बताया –

और इसी तनाव के कारण उसने ये कदम उठा लिया। इस बाबत रुद्रपुर थाना एसएचओ आयशा कुमारी ने बताया कि रविवार को पुलिस को किसी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani बेकाबू, जमीनी हिंसा, पुलिस टीम पर हमला, पत्थर, लाठी, जख्मी

 

वो अपने दलबल के साथ तुरंत वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें