back to top
2 जुलाई, 2024
spot_img

RBI News| RBI Report में बड़ा खुलासा…Bank Fraud के मामले 166% बढ़े

spot_img
Advertisement
Advertisement

RBI News| RBI Report में बड़ा खुलासा…बैंक फ्रॉड के मामले 166% बढ़ गए हैं। हालात बदतर हैं। जहां, बैंक फ्रॉड करने वालों की संख्या चार गुना (Bank fraud cases increased by 166%) बढ़ गया हैं। सबसे ज्यादा ठगी नेट बैंकिंग के मामले में हुई हैं। जहां, चिंताजनक और बहुत बुरी खबर बैंक के जमकर्ता के लिए सामने आई है। इसका खुलासा आरबीआई की ओर से जारी सालाना रिपोर्ट में किया गया है। इसमें कहा गया है। देश में एक साल के भीतर बैंक फ्रॉड के मामले 166% बढ़े हैं। अजीत कुमार की रिपोर्ट

RBI News| यह 2023- 24 में दर्ज कराए गए आंकड़ों के मामले हैं, जबकि हकीकत इसके और आगे

यह 2023- 24 में दर्ज कराए गए आंकड़ों के मामले हैं, जबकि हकीकत इसके और आगे भी है कई बैंक फ्रॉड के मामले तो लोग या जमा करता दर्ज ही नहीं कर पाते उनके मामले को दर्ज करने में बैंक वाले भी आनाकानी करते हैं। छोटे-छोटे ऐसे सैकड़ों मामले यूं ही जमा करता के दर्ज नहीं हो पाते हैं।

RBI News| आरबीआई की ओर से जारी सालाना रिपोर्ट में

आरबीआई की ओर से जारी सालाना रिपोर्ट में यह बताया गया है कि 2022-23 में बैंक फ्रॉड के कुल 13564 मामले दर्ज कराए गए थे। इसमें सबसे ज्यादा 80 फ्रॉड क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा इंटरनेट बैंकिंग से जुड़े थे। वहीं 11.5% फ्रॉड कर्ज लेने देने के मामले थे। यह सारे मामले डिजिटल लैंडिंग से जुड़े हुए थे, इसमें फोन पर ही केवाईसी कर भारी ब्याज का लोन ग्राहकों के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए थे।

RBI News| करीब 5.5% लोग बैंकों में पैसा जमा करने के दौरान फ्रॉड

दूसरी ओर, करीब 5.5% लोग बैंकों में पैसा जमा करने के दौरान फ्रॉड का शिकार बने हैं। हैरानी की बात यह है कि ऐसे फ्रॉड़ की संख्या 2022-23 से 2023- 24 में बढ़े हैं। जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022-23 वित्तीय वर्ष में बैंक ग्राहकों ने कुल 26.12 हजार करोड़ रुपए की राशि फ्रॉड करता के कारण गवाई है। वहीं, 23- 24 में यह राशि तो घटी है और इस साल कुल 13.93 हजार करोड़ रुपये फ्रॉड करने वालों ने जमाकर्ता के गटक लिए।

RBI News| 2021-22 में कुल फ्रॉड की संख्या 9,046 थी। वर्तमान में यह आंकड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक 2021-22 में कुल फ्रॉड की संख्या 9,046 थी। वहीं, वर्तमान में यह संख्या 36 हजार 75 तक जा पहुंचे हैं। यह अत्यंत चिंताजनक है। आरबीआई ने लोगों से लेनदेन के मामले में सतर्क रहने की अपील की है। आरबीआई ने नेट बैंकिंग में जमा कर्ताओं से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह भी किया हैं।

जरूर पढ़ें

Akasa Air Darbhanga| Darbhanga से Mumbai की सीधी उड़ान शुरू, ₹ किराया जानकर हो जाएंगें हैरान,रोजाना उड़ान

मिथिला का ऐतिहासिक पल: दरभंगा से मुंबई की सीधी उड़ान शुरू, किराया सिर्फ ₹5000!अब...

Muzaffarpur के कटरा-शिवदासपुर में कचरों का होगा उठाव, Solid और liquid Waste Management की बड़ी पहल

मुजफ्फरपुर/कटरा प्रखंड के शिवदासपुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid...

Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

दरभंगा न्यायिक सेवा में वर्षों की सेवा देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

Sakatpur Firing Case Solved | – 48 घंटे में केस खल्लास, वाह! Darbhanga Police, 4 आरोपी सलाखों के पीछे, ये थी गोली चलने की वजह?

दरभंगा ब्रेकिंग: गोलीकांड के 48 घंटे में पुलिस ने किए सारे आरोपी गिरफ्तार –...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें