back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

iPhone 17 Pro से गायब हुआ पोर्ट्रेट मोड का खास फीचर, यूज़र्स ने की शिकायत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

नई दिल्ली: एप्पल ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप आईफोन 17 प्रो मॉडल्स से एक ऐसे फीचर को गायब कर दिया है, जो पुराने आईफोन में मिलता है। 2020 में लॉन्च हुए आईफोन 12 प्रो में भी यह फीचर आता है, लेकिन लेटेस्ट प्रो मॉडल में इसे नहीं दिया गया है। दरअसल, कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि वे कैमरा में पोर्ट्रेट मोड के दौरान नाइट मोड को एक्टिवेट नहीं कर पा रहे हैं। यूजर्स इसे सॉफ्टवेयर बग समझ रहे थे, लेकिन अब एप्पल ने भी माना है कि लेटेस्ट प्रो मॉडल इस फीचर को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  माइक्रोफाइनेंस लोन: गरीबों का सशक्तिकरण, छोटे व्यवसायों का आधार

<

पोर्ट्रेट मोड में एक्टिव नहीं हो रहा नाइट मोड

- Advertisement -

रेडिट और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने शिकायत की कि जब कैमरा पोर्ट्रेट मोड में होता है तो वे नाइट मोड को एक्टिव नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कुछ का यह भी कहना था कि जब वे नॉर्मल नाइट मोड में किसी की फोटो लेते हैं तो प्रो मॉडल्स उसे डेप्थ डेटा सेव नहीं कर रहा है, जिसका मतलब हुआ कि वे फोटो लेने के बाद उस पोर्ट्रेट में कन्वर्ट भी नहीं कर सकते। एप्पल के सपोर्ट पेज पर भी आईफोन 17 प्रो मॉडल्स में इस फीचर के न होने की बात लिखी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Stock Market में हाहाकार: होली के रंग में भंग, इन 3 बड़े कारणों से बाजार में आई भारी गिरावट!

इन आईफोन में मिलता है यह फीचर

एप्पल सपोर्ट पेज के मुताबिक, आईफोन 12 प्रो और प्रो मैक्स, आईफोन 13 प्रो और 13 प्रो मैक्स, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स, आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स, आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स में यह फीचर मिलता है, लेकिन आईफोन 17 प्रो मॉडल से यह गायब है। एप्पल की तरफ से अभी तक यह नहीं बताया गया है कि इस फीचर को 17 प्रो मॉडल्स में शामिल क्यों नहीं किया गया। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अपकमिंग अपडेट में इसे रोल आउट किया जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गर्मी से राहत: जानें सही AC Technology कैसे बचाएगी आपकी जेब!

AC Technology: दिल्ली-NCR समेत देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) खरीदना...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड फाइनल में

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के अगले स्तर के...

राज कपूर की अनसुनी प्रेम कहानी: जब परिवार और प्यार के बीच फंसे थे शोमैन!

Raj Kapoor News: हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की प्रेम कहानी आज भी...

Celebrity Rental Income: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, ये सितारे किराए से कमाते हैं लाखों!

Celebrity Rental Income: ग्लैमर की दुनिया में जहां सितारे अपनी एक्टिंग और फिल्मों से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें