back to top
17 जून, 2024
spot_img

RBI का बड़ा एलान और Sensex में 600+ अंकों की छलांग, 82,000 पार! क्या अब करोड़पति बनने का मौका है? जानिए कौन से स्टॉक्स बनेंगे मल्टीबैगर

spot_img
Advertisement
Advertisement

RBI का बड़ा एलान और सेंसेक्स 82,000 पार! क्या अब करोड़पति बनने का मौका है?सेंसेक्स में 600+ अंकों की छलांग! जानिए किस सेक्टर ने दिखाई बंपर कमाई। शेयर बाजार में शुक्रवार की जबरदस्त तेजी! क्या अब निवेश का समय है?@देशज टाइम्स कारोबार।

मेटल, रियल्टी और बैंकिंग स्टॉक्स में दमदार बढ़त

Nifty 25,000 के करीब पहुंचा! जानिए कौन से स्टॉक्स बनेंगे मल्टीबैगर। शेयर बाजार में तूफानी तेजी! मेटल, रियल्टी और बैंकिंग स्टॉक्स में दमदार बढ़त। RBI की घोषणा के बाद बाजार में आई बहार! जानिए क्यों उछल रहे हैं स्टॉक्स।@देशज टाइम्स कारोबार।

RBI नीति के बाद शेयर बाजार में ज़बरदस्त उछाल: सेंसेक्स 82,000 के पार, निफ्टी भी करीब 25,000 के करीब

मुंबई | मार्केट अपडेट, देशज टाइम्स | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में तेज़ी देखने को मिली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, निवेशकों की धारणा में मजबूती आई और दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नया जोश दिखाया।

शेयर बाजार में उछाल: सेंसेक्स और निफ्टी की रफ्तार

सेंसेक्स (BSE): 612.20 अंक की बढ़त के साथ 82,054.24 पर है। निफ्टी (NSE): 201.90 अंक की तेजी के साथ 24,952.80 पर है। दोनों सूचकांक 0.75% से अधिक की मजबूती के साथ ट्रेंड कर रहे हैं।

किन सेक्टर्स में रही सबसे ज्यादा हलचल?

मेटल, रियल्टी, बैंकिंग, और ऑटो सेक्टर में जबरदस्त तेजी पर है। FMCG और आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव है। बाजार की शुरुआत में थोड़ी गिरावट जरूर रही, लेकिन RBI की पॉलिसी के बाद माहौल में सकारात्मकता लौट आई।

वैश्विक बाजारों का असर भी पड़ा

जापान का निक्केई: 0.50% की तेजी के साथ 37,730, कोरिया का कोस्पी: 1.50% उछलकर 2,812, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग: 0.30% गिरकर 23,824, शंघाई कंपोजिट: लगभग स्थिर, 3,382 के स्तर पर है।

गुरुवार को भी रहा था तेजी का माहौल

सेंसेक्स: 443.79 अंकों की बढ़त के साथ 81,442.04 पर। निफ्टी: 130.70 अंकों की बढ़त के साथ 24,750.90 पर। गुरुवार की मजबूती ने शुक्रवार की तेजी का आधार तैयार किया था।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

RBI की नीतिगत स्थिरता और रेट में कोई बदलाव नहीं आने से बाजार को सहारा मिला है। निवेशकों में बढ़ा भरोसा, विदेशी पूंजी निकासी के बावजूद बाजार मजबूत बना है। मेटल और रियल्टी सेक्टर निवेश के लिए बने आकर्षण का केंद्र है।

निवेशक सलाह:

यह तेजी अल्पकालिक संकेत है या दीर्घकालिक मजबूती की शुरुआत, यह आने वाले हफ्तों में ग्लोबल मार्केट और महंगाई डेटा पर निर्भर करेगा। निवेश से पहले विशेषज्ञों की राय जरूर लें।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के Preyansh और Yuvraj को देश का दिल से सलाम, बनें National Karate Championship के पदक विजेता, चमकाया नाम, Bihar को दिलाए दो...

दरभंगा के लालों ने किया कमाल! नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते पदक, बिहार हुआ...

“ऑन ड्यूटी था भाई!” –Delhi से आ रही Darbhanga Clone Express से कटकर रेलवे टेक्नीशियन की मौत

नई दिल्ली से बिहार जा रही दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 02570) की चपेट...

Madhubani MP Ashok Yadav के बेटे विभूति की आपसी…लिट्टी और बाउंड्री! – 32 घंटे की तलाश का ‘हाइप्रोफाइल’ अंत, मगर ‘पहेली’ भी!

मधुबनी सांसद के लापता बेटे की सकुशल वापसी! बगीचे में मिले, अब भी चुप...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें