back to top
8 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga के बिरौल में मुहर्रम के दौरान झड़प-बवाल! दोनों गुटों पर केस, 7 लोग गिरफ्तार, शांति बहाल

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा/बिरौल, देशज टाइम्स। मुहर्रम के मौके पर जुलूस के दौरान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र स्थित अकबरपुर बैंक गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच आपसी झड़प हो गई। देखते ही देखते बात मारपीट और भगदड़ तक पहुंच गई। घटना के बाद पुलिस ने कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Darbhanga Akbarpur Clash Arrests| मुख्य बिंदु: सात लोग गिरफ्तार, शांति बहाल

मुहर्रम के लाठी खेल के दौरान आपसी मारपीट। दोनों पक्षों की शिकायत पर दो एफआईआर दर्ज। BNS की धाराओं में मामला दर्ज। सात लोग गिरफ्तार, शांति बहाल। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार सक्रिय।

Darbhanga Akbarpur Clash Arrests| घटना का विवरण – मुहर्रम के लाठी खेल में भिड़े लोग

जानकारी के अनुसार, 05 जुलाई 2025 को मुहर्रम का लाठी खेल आयोजित था। ग्राम अकबरपुर बैंक में आयोजन के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हो गई।इस झगड़े में कई लोग जख्मी हुए।बिरौल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani में किसान की नृशंस हत्या, रात 2 बजे घर से किया अगवा, उठाकर ले गए नदी किनारे, मारी गोली, लाश फेंकी

Darbhanga Akbarpur Clash Arrests| दोनों पक्षों ने दिया आवेदन, दो प्राथमिकी दर्ज

06 जुलाई 2025 को दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आवेदन दर्ज कराए गए।बिरौल थाना कांड सं. 238/25 और 239/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(3)/ 190/126 (2)/115 (2) /118(2)/117(2)/109/352/351(2) के तहत कार्रवाई की गई।

Darbhanga Akbarpur Clash Arrests|छापेमारी के बाद सात गिरफ्तारियां, शांति बनी हुई

पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर सघन छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बवालियों के नाम-पते: मो. अमिरुल्लाह, पिता स्व. मो. मुसाफिर, सदरे आलम, पिता नूर आलम, मो. मुस्ताक, पिता स्व. मो. मुसाफिर, मो. इमरान, पिता स्व. मो. जहांगीर, नजरे आलम, पिता मो. नूर आलम (अप्राथमिकी अभियुक्त), मो. इरसाद उर्फ मो. चांद, पिता मो. मोती, मो. आदिल, पिता जसीम अहमद, सभी निवासी – अकबरपुर बैंक, थाना बिरौल, जिला दरभंगा शामिल हैं।

फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। स्थानीय विधि-व्यवस्था सामान्य है और निगरानी रखी जा रही है

जरूर पढ़ें

Madhubani Road Accident News: मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लौकही में थे पदस्थापित कृषि समन्वयक चंदन

मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लाश पहुंचते ही गांव में...

Madhubani में हत्या, Jaipur भागा, Darbhanga में धराया, मरने से पहले तुफैल छोड़ गया था कातिल का क्लू?

हत्या कर जयपुर भागा आरोपी दरभंगा स्टेशन से गिरफ्तार! पुलिस की बड़ी कामयाबी। 1...

जाले में हलधरों के दिल-जले, ‘किस्मत’ में पड़ी दरार, खेतों से निकला धुआं -किसान और मजदूर दोनों बेरोजगार

जाले में सूखे ने मचाई तबाही! धान की फसल बर्बाद, खेतों में पड़ी दरारें।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें