spot_img

Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

मधुबनी के झंझारपुर में कल यानी मंगलवार, 7 मई को लोकतंत्र के बड़े उत्सव की सारी तैयारी पूरी है। झंझारपुर में मंगलवार को चुनाव है। वहीं बीजेपी का कलंक सामने आया हैं। बड़ी खबर मधेपुर से है, जहां बीजेपी नेता वोटर खरीदते। मतदाताओं को प्रलोभन देते पुलिस की कस्टडी में है, BJP नेता समेत 2 लोगों को Voter प्रलोभन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

spot_img
- Advertisement -

बिहार (Bihar) के मधुबनी (Madhubani) के झंझारपुर में कल यानी मंगलवार 7 को लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है | झंझारपुर में मंगलवार यानी कल चुनाव है मगर इस बीच खबर आती है, चौंकाने वाली | भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मधेपुर नेता वोट खरीदते नजर आए मतदाताओं को प्रलोभन देने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने उनको कस्टडी में ले लिया है| आपको बता दे कि भाजपा नेता समेत दो अन्य लोगों को भी प्रलोभन देने और लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है | साथ ही जो जानकारी Deshaj Times आपको बता रहा है वह यह है कि यह कार्रवाई पुलिस ने शाम 3:00 बजे उनके स्थानीय निवास से किया है मौके पर वहां कई ग्रामीण मौजूद थे जो पैसे ले रहे थे और वोट-फॉर-नोट के प्रलोभन को स्वीकार रहे थे | जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर वोटरों में प्रलोभन राशि बांटने के आरोप में स्थानीय निवासी सह भाजपा नेता सत्यनारायण अग्रवाल को मधेपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी भाजपा नेता के मधेपुर बाजार स्थित आवास से सोमवार अपराह्न लगभग तीन बजे की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खूनी 'गली विवाद' से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Cash-for-votes in Madhubani | 200 लोगों के नाम की सूची जब्त 

मौके से पुलिस ने वोट के बदले नोट लेने वाले मधेपुर थाना क्षेत्र के भखराइन गांव निवासी कमलेश झा को भी गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई मधेपुर थानाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू ने पुलिस बलों के सहयोग से किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सत्य नारायण अग्रवाल के पास रखे एक प्लास्टिक के बाल्टीनुमा डब्बे से 80 हजार रुपए नगद राशि एवं लगभग 200 लोगों के नाम की सूची जब्त की गई है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के DGP छुट्टी पर हैं और अचानक लिया VRS|! सम्राट सरकार ने तुरंत सौंप दी ये बड़ी जिम्मेदारी! पढ़िए - चयन समिति ने क्या लिया फैसला

जब्त नोट सभी 500 रुपए के हैं और वोटरों की सूची नाम, मोबाइल नंबर एवं मतदान केंद्र संख्या के साथ है। उन्होंने बताया कि नामों की जप्त की सूची में मधेपुर पूर्वी, मधेपुर पश्चिमी, महिसाम, प्रसाद, करहारा, बकुआ, भरगामा, फोकचाहा आदि गांवों के वोटरों के नाम हैं।

थानाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू ने बताया –

इस छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद करीब दर्जनों लोगों की भीड़ पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey