back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

बेगूसराय में मवेशी डॉक्टर का पकड़ौआ विवाह, मवेशी के इलाज के बहाने फोन करके बुलाया…फिर चलने लगी शादी की वीडियो

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से फिर फिर एक पकड़ौवा शादी हुई है। यह शादी इसबार एक मवेशी डॉक्टर की हुई है जिसे मवेशी के इलाज के लिए कॉल करके पहले बुलाया और बाद में उसके साथ क्या हुआ यह खुद मवेशी डॉक्टर सत्यम कुमार को पता नहीं चला।

- Advertisement -

जब होश आया तो उसके समेत उसके परिजन शादी की वीडियो देख रहे थे। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि बिहार में 1970 के दशक में पकड़ौआ विवाह (जबरन शादी) अभी भी खत्म नहीं हुआ है।

- Advertisement -

खासकर, इसके सबसे चर्चित जिले बेगूसराय में। पढ़िए पूरी खबर क्या हुआ सोमवार की रात जब मवेशी डॉक्टर सत्यम की जबरन शादी करा दी गई और शादी के बाद लड़का-लड़की को गुप्त जगह पर भेज दिया गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

परिजन ने बताया कि सोमवार की दोपहर तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी विजय सिंह ने फोन करके अपने मवेशी का इलाज करने के लिए सत्यम को बुलाया, उसके बाद सत्यम का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को सुबोध झा के मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसमें भीड़भाड़ के बीच सत्यम की शादी कराई जा रही थी।

परिजनों का आरोप है कि विजय सिंह ने डॉ. सत्यम को जबरदस्ती पकड़ लिया तथा अपने लड़की से शादी करवा दी और उसे कहीं छुपा दिया है। वीडियो सामने आने के बाद परिजन ने सत्यम के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

तेघड़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सत्यम की शादी गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मोरतर गांव स्थित विजय सिंह के साढु के यहां कराई गई है। पकड़ौआ विवाह एवं प्रेम प्रसंग में शादी, दोनों पहलुओं पर जांच पड़ताल तथा लड़के को बरामद करने की कार्रवाई कर रही है, उसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Prabhas News: ‘फौजी’ के सेट पर ‘बाहुबली’ प्रभास हुए घायल, शूटिंग रुकी!

Prabhas News: टॉलीवुड के 'बाहुबली' प्रभास के फैंस के लिए एक परेशान कर देने...

Stock Market हाहाकार: निवेशकों के 7.55 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्या है गिरावट की मुख्य वजह?

Stock Market: तीन दिनों की लगातार बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते...

PhonePe ने लॉन्च किया बायोमेट्रिक सुविधा वाला UPI Payment, 5000 तक का भुगतान अब एक टच से!

UPI Payment: डिजिटल भुगतान के बढ़ते दायरे में फिनटेक कंपनियों का नवाचार लगातार जारी...

छोटे बच्चों की पढ़ाई बनेगी मजेदार: NCERT e-Magic Box ऐप से AI करेगा बच्चों का मार्गदर्शन

NCERT e-Magic Box: आज के डिजिटल युग में, बच्चों की शिक्षा को केवल किताबों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें