spot_img

दरभंगा पुलिस ने Press लिखी बाइक के साथ युवक को दबोचा, फर्जी पत्रकार की तलाश में जुटी पुलिस, बाइक भी चोरी की

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा पुलिस ने फर्जी प्रेस लिखी बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोगों का यह भी कहना है कि प्रेस लिखे मोटरसाइकिल का दुरूपयोग हो रहा है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर दरभंगा पुलिस ने एक प्रेस लिखी मोटरसाइकिल बरामद की है। यही नहीं, उस मोटरसाइकिल पर सवार एक कथित पत्रकार को भी गिरफ्तार किया है जो लहेरियासराय के हाजत में बंद है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि उक्त पत्रकार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया मुहल्ले के भोला पासवान का पुत्र प्रवीण कुमार है। पुलिस को शक था कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है। और, गलत नंबर लिखकर चला रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस सौरभ नाम के युवक को खोज रही थी।

पुलिस को पता चला कि सौरभ अभी न्यायालय कैंपस में है। और, इसी मोटरसाइकिल से आया है। न्यायालय केम्पस से सौरभ बाहर भी आ रहा था। लेकिन, वह पुलिस को देखते ही भागकर पुनः न्यायालय कैंपस चला गया। लेकिन प्रेस लिखी इस गाड़ी पर यानि हीरो होंडा की साइन मोटरसाइकिल (बीआर 07ए एफ 8055)पर प्रवीण आकर गाड़ी में चाबी लगा रहा था कि इतने में पुलिस उसे पकड़कर लहेरियासराय थाने ले आई।

 

पुलिस जब प्रेस लिखे गाड़ी (बीआर 07एएफ -8055)के बारे में पता लगाई तो पता चला कि यह नंबर इस गाड़ी का नहीं है बल्कि यह नंबर रॉयल इनफील्ड के बुल्लेट का नंबर है जो बेनीपुर अनुमंडल के बसुआम गांव निवासी मोती खान के पुत्र शब्बीर खान के नाम से है।

 

डीएसपी अमित कुमार ने पूछने पर बताया कि सौरभ खुद को पत्रकार बताता है। उन्होंने कहा कि सुननें में यह भी आ रहा है कि जेल से छूटा कुख्यात अपराधकर्मी के साथ भी उसका पैठ है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष को निर्देश दिया जा चुका है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करें।

 

इधर, थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाजत में बंद प्रवीण पत्रकार नहीं है ,ऐसा लग रहा है कि वह मोटरसाइकिल साइकिल चोर है। उन्होंने कहा कि इस बाबत उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई में BPSC AEDA Exam सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की तैयारियां पूरी, निष्पक्षता पर जोर

BPSC AEDA Exam: जमुई में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की सहायक शिक्षा विकास...

Patna News: पटना एलपीजी आपूर्ति, राजधानी में गैस की कमी नहीं, अफवाहों पर न करें भरोसा, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

पटना एलपीजी आपूर्ति: राजधानी पटना में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहें फैलीं तो...

Vande Bharat Express: अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी रफ्तार की नई सौगात

Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे अपनी रफ्तार और सुविधा के लिए लगातार नए कीर्तिमान...

Bhagalpur News: भागलपुर में IAS अधिकारी जतिन कुमार को भावभीनी विदाई, कही ये बड़ी बात

IAS अधिकारी: भागलपुर से एक भावुक विदाई, जहां 2024 बैच के प्रोबेशनर आईएएस जतिन...