मई,20,2024
spot_img

दिल्ली में अमित शाह के रोड शो में लगे नारे, देश के गद्दारों को गोली मारो…हम लेकर रहेंगे आजादी

spot_img
spot_img
spot_img
नई दिल्ली, देशज न्यूज। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा इस सरगर्मी को और बढ़ाने के लिए अपने बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए उतार रही है। केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में लगातार रोड शो और चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। शाह ने घोंडा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अजय कुमार महावर के समर्थन में रविवार को रोड शो किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में कुछ लोगों ने नारेबाजी की। इस दौरान ‘देश के गद्दारों को गोली मारो…और ‘हम लेकर रहेंगे आजादी’ जैसे नारे लगे।
 
 
रोड शो समाप्त होने के बाद शाह ने कहा,घोंडा में आयोजित रोड शो में गजब का उत्साह देखने को मिला। भाजपा के प्रति इतने प्यार और समर्थन के लिए मैं घोंडा के अपने सभी भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त करता हूं। दिल्ली की जनता ने झूठे वादों की सरकार को नकार कर मजबूत इरादों वाली सरकार चुनने का मन बना लिया है। 
 
गृहमंत्री शाह के साथ चुनावी रथ पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और पार्टी उम्मीदवार महावर भी मौजूद थे। लगे नारे पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते कहा, बीजेपी इस तरह के नारे का समर्थन नहीं करती हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी चुनाव पानी, यमुना की सफाई के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, हालांकि अगर कोई शाहीन बाग बनने का प्रयास करेगा तो उसका जवाब CAA से दिया जाएगा।

दिल्ली में अमित शाह के रोड शो में लगे नारे, देश के गद्दारों को गोली मारो...हम लेकर रहेंगे आजादी
दिल्ली में अमित शाह के रोड शो में लगे नारे, देश के गद्दारों को गोली मारो…हम लेकर रहेंगे आजादी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें