मई,3,2024
spot_img

Bharat Ratna | पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह,पीवी नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’

spot_img
spot_img
spot_img

Bharat Ratna | केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न‘ देने का एलान किया है। इसके अलावे हरित क्रांति के जनक वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है।

Bharat Ratna | इससे पहले, इनको भारत रत्न देने की मांग उठी थी।

इससे पहले, इनको भारत रत्न देने की मांग उठी थी। अब केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह औऱ वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। रालोद के मुखिया जयंत सिंह दादा और किसानों के मसीहा तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को काफी समय से भारत रत्न देने की मांग उठा रहे थे।

Bharat Ratna | इस खबर को यूं भी समझा जा सकता है कि

इस खबर को यूं भी समझा जा सकता है कि बीजेपी ने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख चौधरी जयंत सिंह को एक हालिया प्रस्ताव दिया था, फ़िलहाल जयंत सिंह अपने सामने मौजूद विकल्पों के बारे में विचार कर रहे हैं। जयंत, चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News|Munger News| घर में शिक्षिका की हाथ-पैर बांध, गोली मारकर हत्या

Bharat Ratna | अब तक बीजेपी रालोद पर ‘परिवारवादी पार्टी’ होने का आरोप लगाती रही है

अब तक बीजेपी रालोद पर ‘परिवारवादी पार्टी’ होने का आरोप लगाती रही है। लेकिन देश में जल्द आम चुनाव होने वाले हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट-मुस्लिम वोट बैंक के असर को कम करने और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) से टक्कर लेने के लिए बीजेपी को रालोद का साथ चाहिए।

Bharat Ratna | यह वही खेला है जो बिहार में हुआ

यह वही खेला है जो बिहार में हुआ। पहले जननायक कर्पूरी को भारत रत्न देने का ऐलान ठीक इसके बाद नीतीश कुमार का पाला बदलना। इसके साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रीय लोकदल, भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में शामिल होगा। रालोद ने भारतीय जनता पार्टी के साथ आने केलिए यह शर्त रखी थी कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए।

Bharat Ratna | पीएम मोदी ने इस संदर्भ में पोस्ट किया कि

पीएम मोदी ने इस संदर्भ में पोस्ट किया कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।

Bharat Ratna | उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया

उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की।

Bharat Ratna | प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ‘आपातकाल के विरोध में भी

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ‘आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी

Bharat Ratna | दिल जीत लिया

प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है। केंद्र सरकार के इस फैसले और पीएम मोदी के ऐलान पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने लिखा, ‘दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें