मई,20,2024
spot_img

SC का ऐतिहासिक फैसला, युद्ध छोड़,सेना में महिलाओं के लिए होगा कमांड पोस्ट,स्थाई कमीशन

spot_img
spot_img
spot_img

मुख्य बातें 

  • SC ने कैप्टन तान्या शेरगिल का दिया उदाहरण
  • कहा- तीन महीने के अंदर फैसले को लागू करें

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के कमांडिंग पदों पर स्थायी कमीशन देने का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है, महिलाओं को युद्ध के सिवाय हर क्षेत्र में स्थायी कमीशन दिया जाए। कोर्ट ने कहा, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र को सेना में महिलाओं के कमांडिग पदों पर स्थायी कमीशन देने का आदेश जारी करना चाहिए था। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के 2010 के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में सेना में महिलाओं के कमांडिग पदों पर स्थायी कमीशन देने का आदेश दिया था।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा था,सेना में पुरुष जवान फिलहाल महिला अधिकारियों से कमांड लेने में पूरी तरह से सहज नहीं हुए हैं, इसलिए महिला अधिकारियों को सेना में कमांडिग पोस्ट पर तैनात किए जाने का यह सही समय नहीं है। केंद्र सरकार ने सेना में महिलाओं के कमांडिग पदों पर स्थायी कमीशन दिए जाने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर यह बातें कही थी।

केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा, महिलाओं के युद्धबंदी होने की सूरत में उनकी बड़ी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सेना में महिला अधिकारियों की नियुक्तियों में लैंगिक भेदभाव को चुनौती देने वाली याचिका केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि उनका किसी भी तरह से यह मतलब नहीं है कि पुरुष महिलाओं से कमांड नहीं ले सकती हैं।

केंद्र सरकार ने कहा था कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर होने का प्रयास नहीं करना चाहिए, वास्तव में वो पुरुषों से ऊपर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम सरकार को इसे लागू करते देखना चाहते हैं। कोर्ट ने कहा था कि ये सरकार का माइंडसेट बदलने का मामला है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें