spot_img

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान पर कुदरत ने भी आंखें तरेरीं, आया बड़ा भूकंप

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो- DeshajTimes – हर ख़बर पर पैनी नज़र!

spot_img
- Advertisement -

Pakistan Earthquake News: आतंक और भूकंप की दोहरी मार झेल रहा है पाकिस्तान बीती देर रात कुदरत की कहर से दहला। ज़मीन का सीना कांपने लगा।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

भारत के पहलगाम में आतंक के बाद पाकिस्तान में कांपी धरती

इस्लामाबाद/नई दिल्ली, देशज टाइम्स – भारत के पहलगाम (Pahalgam, Jammu & Kashmir) में आतंकियों की हिंसक करतूतों के बाद पाकिस्तान (Pakistan) पर प्रकृति ने भी अपनी नाराज़गी दिखा दी। 6 मई 2025 की आधी रात, पाकिस्तान में भूकंप के झटकों ने लोगों को नींद से जगा दिया और घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।

- Advertisement -

रात 1:44 बजे महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप 6 मई की रात 01:44 बजे IST पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई। यह हलचल पाकिस्तान के नौशकी (Nushki) शहर में सबसे ज्यादा महसूस की गई।

- Advertisement -

भूकंप का केन्द्र और गहराई

  • गहराई: 10 किलोमीटर, अक्षांश: 29.67° N, देशांतर: 66.10° E, इससे पहले भी 5 मई 2025 को पाकिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 36.60° N और 72.89° E पर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

नहीं हुआ कोई जानमाल का नुकसान, प्रशासन सतर्क

हालांकि, किसी प्रकार की क्षति या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन ने हालात पर निगरानी बनाए रखी है और नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

सोते हुए लोग घबराकर बाहर निकले, नौशकी शहर सबसे प्रभावित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकतर लोग नींद में थे, जिससे घबराहट फैल गई। नौशकी शहर में इसका मुख्य प्रभाव देखने को मिला जहां लोगों ने धार्मिक स्थलों और खुले मैदानों में शरण ली।

क्यों बार-बार कांप रही है पाकिस्तान की धरती?

पाकिस्तान में पिछले कुछ वर्षों से भूकंपीय गतिविधियों (Seismic Activity) में वृद्धि देखी जा रही है। देश हिमालयीय प्लेट टेक्टोनिक्स पर स्थित है, जहां भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट के टकराव से भूगर्भीय हलचल होती रहती है।

5 मई को भी आया था झटका

  • तारीख: 5 मई 2025, तीव्रता: 4.2, गहराई: 10 किलोमीटर,स्थान: अक्षांश 36.60° N, देशांतर 72.89° E,यह लगातार दूसरी रात थी जब पाकिस्तान भूकंप की मार झेल रहा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में फिर गैस रिसाव से हड़कंप: 2000 घरों में आपूर्ति बंद, लोग घरों से भागे!

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड पर दोबारा गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। पुराने पाइपलाइन विस्फोट के बाद फिर से गैस की तेज गंध फैली, जिससे 2000 घरों में आपूर्ति ठप#MuzaffarpurGasLeak,#BiharNews,#PublicSafety

Bihar Politics | राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ दावों पर बिहार में तकरार! क्या बोले मंत्री और भाजपा नेता?

Bihar Politics: बिहार में राहुल गांधी के 'वोट चोरी' आरोपों पर सियासी घमासान तेज हो गया है। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा के शाहनवाज हुसैन और जदयू के श्याम रजक ने र#BiharPolitics,#RahulGandhi,#VoterList

अमेरिका में बड़ा उलटफेर: ट्रंप की पार्टी को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का कब्जा! | पढ़िए – क्या क्या डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति...

US Midterm Elections: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेट्स ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में जीत हासिल कर कांग्रेस पर नियंत्रण जमा ल#USMidtermElections,#DonaldTrump,#USPolitics

बिहार में अब ‘नदी संजीवनी’ से होगा कमाल! आपकी नदियों की गाद से बनेंगी सड़कें, बाढ़ की टेंशन खत्म? | पढ़िए -दिल्ली से लौटते...

Bihar Development: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्र सरकार के साथ हुए महत्वपूर्ण समझौतों की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी। अब बिहार में नदियों से गाद निक#BiharDevelopment,#SamratChoudhary,#FloodControl