back to top
19 अगस्त, 2024
spot_img

टिकट बेचने में ‘आप’ MLA अखिलेश पति त्रिपाठी का साला और PA गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई हुई है। दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने टिकट के बदले नोट मामले में आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के रिश्तेदार (Brother-in-Law) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीबी अधिकारी ने बताया कि आप कार्यकर्ता शोभा खारी ने टिकट की मांग की थी, जिसके बदले में कथित तौर पर विधायक त्रिपाठी ने 90 लाख रुपए की मांग की थी।

 

हालांकि आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने दावा किया कि ओम सिंह,अखिलेश पति त्रिपाठी के साले नहीं हैं। AAP के सूत्रों ने कहा- ACB ने जिस शख्स गिरफ्तार किया है वो आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी का साला नहीं है। दूसरी ओर एसीबी ने ओम सिंह को अखिलेश पति त्रिपाठी का साला बताया है।

शिकायतकर्ता गोपाल खारी के आवास पर जाल बिछाया गया, जहां आरोपी ओम सिंह और उसके सहयोगी शिव शंकर पांडे उर्फ ​​विशाल पांडे और प्रिंस रघुवंशी मौजूद थे। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। एसीबी अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता गोपाल खारी (शोभा खारी के पति) ने कहा कि उन्होंने अखिलेशपति त्रिपाठी को 35 लाख रुपए और वजीरपुर विधायक राजेश गुप्ता को 20 लाख रुपए रिश्वत के रूप में दिए। पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर टिकट वितरण में रिश्वतखोरी हुई है। इसमें बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) ने मॉडल टाउन से आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले ओम सिंह और पीए शिवशंकर पांडेय उर्फ विशाल पांडेय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपित की पहचान प्रिंस रघुवंशी के रूप में हुई है।

 

आरोप है कि अखिलेश पति त्रिपाठी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में शिकायतकर्ता ने 90 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। गोपाल खारी ने यह शिकायत सोमवार को एसीबी से की थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एसीबी ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक कमला नगर महिला सुरक्षित सीट से गोपाल खारी की पत्नी शोभा खारी को टिकट मिलना था। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक अखिलेश पति त्रिपाठी ने टिकट के लिए 90 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से उन्होंने 35 लाख रुपये अखिलेश पति त्रिपाठी और 20 लाख रुपये अखिलेश के कहने पर वजीरपुर से विधायक राजेश गुप्ता को दे दिए।

 

बचे हुए 35 लाख टिकट मिलने के बाद देने की बात तय हुई थी, लेकिन 12 नवंबर को शिकायतकर्ता (गोपाल खारी) की पत्नी का नाम लिस्ट में नहीं था। इसके बाद शिकायतकर्ता गोपाल खारी ने ओम सिंह से संपर्क किया और तो उसने पैसे वापस करनी की बात कही। शिकायतकर्ता ने बाद में इसकी शिकायत एसीबी से की और साक्ष्य के तौर पर रिश्वत देते समय रिकॉर्ड किया वीडियो और ऑडियो भी मुहैया करवाया।

 

शिकायत के बाद शिकायत के बाद आरोपितों की पकड़ के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने 15 और 16 नवंबर 2022 को आरोपियों के घर पर जाल बिछाया। आरोपित शिव शंकर पांडे उर्फविशाल पांडे और प्रिंस रघुवंशी की मौजूदगी में रंगेहाथ पकड़े गए, जब आरोपी रिश्वत की राशि 33 लाख रुपये वापस करने आए।

 

अखिलेश पति त्रिपाठी एमएलए/मॉडल टाउन पर पीओसी अधिनियम की धारा 7/13 और आईपीसी की धारा 171 (ई) के तहत प्राथमिकी संख्या 11/2022 के तहत मामला 15.11.2022 को पीएस भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, दिल्ली में दर्ज किया गया है। साथ ही तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से टीम ने रिश्वत के रुपये 33 लाख जब्त किए गए हैं। मामले की आगे की जांच पूरे मामले का पता लगाने और साक्ष्य जुटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

 

वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस पर कहा कि, एसीबी ने अखिलेश पति त्रिपाठी के साले और पीए को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, 90 लाख रुपये में निगम की टिकट बीच रहे थे। ये पैसे केवल अखिलेश पति त्रिपाठी के पास नहीं बल्कि दुर्गेश और केजरीवाल तक जाने थे। केजरीवाल सरकार निगम में करप्शन का केजरीवाल मॉडल लाना चाहती है।

जरूर पढ़ें

DARBHANGA में बड़ी वारदात — रात के सन्नाटे में पांच बदमाशों ने चलाई गोलियां, लोगों ने कहा, असुरक्षित महसूस करते हैं, क्या है मामले...

दरभंगा | जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक बड़ी वारदात...

Darbhanga में दो कमरे, पांच क्लास… बच्चों के भविष्य से ‘ खिलवाड़ ‘, जानिए

दरभंगा | जिले के जाले नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति...

मां बनने वाली थी रूपा, Darbhanga में दरिंदगी की हद, दहेज़ नहीं मिलने पर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, मां ने कहा — मेरी...

क्यों रे! दहेज के बिना बेटी की ज़िंदगी इतनी सस्ती हो गई? कानून है,...

‘इतनी बड़ी चोरी पहले कभी नहीं देखी’, 16 लाख की चोरी से कांपा Darbhanga, लोगों में दहशत, सहमा पूरा इलाका

दरभंगा, कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के गोठानी पंचायत अन्तर्गत बसौल (गीदड़ गंज) गांव में बीती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें