spot_img

Bihar लेगा अब Pahalgam Attack का बदला: Air Force की कमान संभालेंगे Bihar के सपूत Narmadeshwar Tiwari

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

नई दिल्ली/सीवान, देशज टाइम्स  –Bihar लेगा अब पहलगाम का बदला। बिहार के लाल नर्मदेश्वर तिवारी बने एयरफोर्स के नए उप प्रमुख – इनकी वीरता की कहानी अब पूरा देश ही नहीं विश्व जानेगा, देखेगा भी। बिहार हमले के बीच वायुसेना की कमान बिहार के सपूत नर्मदेश्वर तिवारी को मिली है।

- Advertisement -

भारतीय वायुसेना का नया उप प्रमुख – नर्मदेश्वर तिवारी

बिहार को एक बार फिर गर्व का क्षण मिला है। सीवान जिले के शरीकलपुर गांव के सपूत एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी को भारतीय वायुसेना का नया उप प्रमुख (Vice Chief of Air Staff) नियुक्त किया गया है। वह 1 मई 2025 से इस अहम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

- Advertisement -

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में आतंकी हमला हुआ है और भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है। ऐसे संवेदनशील समय में तिवारी की रणनीतिक भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।

- Advertisement -

सीवान का गौरव – नर्मदेश्वर तिवारी का परिचय

  • जन्मस्थान: शरीकलपुर, सीवान, बिहार। शिक्षा: नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), पुणे, प्रेसिडेंट गोल्ड मेडलिस्ट । कमीशन: 7 जून 1986, फाइटर पायलट के रूप में। उड़ान अनुभव: 3600 घंटे से अधिक। विशेषज्ञता: मिराज-2000, तेजस, टेस्ट पायलट, फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर

भारतीय वायुसेना में 37 वर्षों की सेवा

एयर मार्शल तिवारी ने अपने 37 वर्षों के शानदार करियर में कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं:

  • No. 1 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर। तेजस लड़ाकू विमान के टेस्ट फ्लाइट में महत्वपूर्ण योगदान। Chief Test Pilot – ASTE। फ्रांस में एयर अटैशे। साउथ वेस्टर्न एयर कमांड (SWAC) के कमांडिंग इन चीफ (गुजरात, राजस्थान, गोवा क्षेत्र)।पूर्व में एयर स्टाफ के डिप्टी चीफ भी रह चुके हैं

सम्मान और उपलब्धियां

  • वायुसेना मेडल – 2008। अति विशिष्ट सेवा मेडल – 2022। कारगिल युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई थी

नई नियुक्ति क्यों है अहम?

  • पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच यह एक रणनीतिक निर्णय। ड्रोन वारफेयर, साइबर सिक्योरिटी, स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने में निभाएंगे भूमिका। आत्मनिर्भर भारत की रक्षा तैयारियों को देंगे नई दिशा

बिहार में खुशी की लहर

बिहार के लोग, खासकर सीवान निवासी, इस खबर से गदगद हैं। सीवान, जिसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है, अब एक और वीर सपूत के कारण चर्चा में है। नर्मदेश्वर तिवारी की यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरणा दे रही है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी शिखर छू सकता है

सेना में बड़े बदलाव की शुरुआत

  • एयर मार्शल तिवारी SP धारकर की जगह लेंगे जो 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ। ले. जनरल प्रतीक शर्मा बने उत्तरी कमान के नए प्रमुख

एक प्रेरक संदेश: नर्मदेश्वर तिवारी की कहानी साहस, समर्पण और सेवा की मिसाल है।

देश के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है, जब बिहार का बेटा भारतीय वायुसेना की कमान में अहम भूमिका निभाने जा रहा है। देशवासियों की शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice