back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

BJP ने कहा, शाम तक तय करेंगे नेतृत्व – क्या यह नीतीश कुमार के लिए चेतावनी है?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नई दिल्ली, देशज न्यूज। Bihar Assembly Election Results : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं. दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में एनडीए (NDA Early Trends) को अच्छी बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि, बिहार में एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का सपना इस बार पूरी तरह से उनकी सहयोगी पार्टी बीजेपी के भरोसे पर रह गया है. सुबह 11.30 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी को बिहार में सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

- Advertisement -

खुद नीतीश कुमार की परफॉर्मेंस अपेक्षा के मुताबिक खराब रही है और पहली बार ऐसा हो रहा है कि वो पीएम मोदी की पार्टी के साथ गठबंधन के जूनियर पार्टनर बनते दिख रहे हैं. हालांकि, नीतीश कुमार के करीबी नेताओं का कहना है कि ‘ब्रांड नीतीश’ अभी धूमिल नहीं पड़ा है, लेकिन उनका यह मानना है कि इस बार एंटी-इन्कंबेंसी नीतीश का खेल बिगाड़ सकती है।

- Advertisement -

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘मोदीजी की छवि ने हमें इस चुनाव में आगे बढ़ाया है. हम शाम तक सरकार गठन और नेतृत्व पर फैसला लेंगे.’उनके इस बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि बीजेपी राज्य में मुख्यमंत्री के नए चेहरे पर विचार कर सकती है. जब उनसे इस इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चुनावी रुझान के हिसाब से नतीजे आते हैं तो बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के ‘वादे को निभाएगी’।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, पथुम निसांका के शतक से सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबलों के लिए! टी20 वर्ल्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें