CBSE Board Result 2024| 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, 10वीं 93.6%, 12वीं का 87.98% सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज यानी 13 मई को घोषित कर दिया है।
[the_ad id=”116701″]
CBSE Board Result 2024| इस बार कक्षा 12वीं में 87.98%, 10वीं में 93.60% बच्चे पास
सीबीएसई ने आज सुबह 11 बजे के बाद सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम 2024 और दोपहर 1 बजे सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 जारी किया है। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। तो 10वीं में 93.60% बच्चे पास हुए हैं। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
[the_ad id=”116701″]
CBSE Board Result 2024| बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट
रिजल्ट देखने क लिए सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results. cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का प्रयोग करना होगा। सीबीएसई रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ उमंग ऐप, डिजिलॉकर वेबसाइट और ऐप के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है।
[the_ad id=”116701″]
CBSE Board Result 2024| 12वीं में लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई
12वीं में लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। परीक्षा में सफल 87.98 फीसदी परीक्षार्थियों में 91.52 प्रतिशत लड़कियां जबकि 85.12 फीसदी लड़के पास हुए हैं। पूरे देशभर में त्रिवेंद्रम सबसे अव्वल रहा है यहां का 99.91 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है। इसके बाद दिल्ली वेस्ट का पासिंग परसेंट 95.64 रहा है।
[the_ad id=”116701″]






