spot_img

बेरोजगारी और महंगाई ‘मोदी सरकार के दो भाई’…रामलीला मैदान से कांग्रेस का हल्ला बोल…राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त

spot_img
- Advertisement -

सबसे पहले राहुल गांधी का यह ट्वीट…फिर ले चलेंगे दिल्ली के रामलीला मैदान जहां कांग्रेस की हल्ला बोल रैली हुई है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा,”राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त। आज, लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।

- Advertisement -

आइए अब दिल्ली के रामलीला मैदान में, जहां कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली निकाली गई। इसमें शामिल होने देशभर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। महंगाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और ‘जनविरोधी’ नीतियों का विरोध किया गया।

- Advertisement -

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी, देश में महंगाई और देश का पूरा का पूरा धन दो उद्योगपतियों के हाथ में है। ये दो उद्योगपति 24 घंटे नरेंद्र मोदी के लिए काम करते हैं। नरेंद्र मोदी भी इन दोनों उद्योगपतियों के लिए 24 घंटे काम करते हैं।  नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन दो उद्योगपतियों के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं हाे सकते।

- Advertisement -

राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। नफरत इसलिए फैलाई जा रही है क्योंकि कुछ लोगों को अपने भविष्य को लेकर डर है। उन्होंने कहा कि नफरत और डर का फायदा हिंदुस्तान के दो उद्योगपति उठा रहे हैं। मुझे यह कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन यह देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा। उन्होंने कहा, दो उद्योगपति देश को रोजगार नहीं दे पाएंगे। देश को रोजगार छोटे उद्यम देते हैं, किसान देते हैं। लेकिन मोदी सरकार ने इनकी कमर तोड़ दी है।

राहुल गांधी ने कहा, मुझे ईडी ने 55 घंटे बिठाया। लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा। क्योंकि ये देश संविधान है। ये देश इस देश की जनता की आवाज है। यह देश इस देश की जनता का भविष्य है। यह देश दो उद्योगपतियों का नहीं है।

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा फायदा सिर्फ दो उद्योपति उठा रहे हैं। मीडिया देश के लोगों को डराती है। तेल, एयरपोर्ट, मोबाइल का पूरा सेक्टर इन्हीं दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। सरकार पर भी इन्हीं का कंट्रोल है।

जानकारी के अनुसार, महंगाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और ‘जनविरोधी’ नीतियों का विरोध किया गया। इस दौरान लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर रामलीला मैदान छोड़ दिया गया। अधीर रंजन बंगा भवन से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे थे।बेरोजगारी और महंगाई ‘मोदी सरकार के दो भाई’...रामलीला मैदान से कांग्रेस का हल्ला बोल...राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्तरैली को संबोधित करते हुए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि देश में महंगाई से लोगों को कमर टूटी है। जब बीजेपी विपक्ष में थी तो जीएसटी का विरोध करती थी और हर चीज में जीएसटी लगा दी है। कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी। ये सरकार किसान विरोधी भी है। पहले किसानों के खिलाफ कानून बनाए और अब एमएसपी पर बात नहीं कर रहे हैं। आज डीजल, गैस, पैट्रोल और रोजाना की चीजें बहुत महंगी हो गई हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी और जनता की आवाज को बुलंद करना होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  West Asia Crisis: भारत पर मंडराते खतरे, राजनाथ सिंह की अगुवाई में मंत्रियों ने की आपात बैठक

सचिन पायलट ने कहा कि बढ़ती महंगाई से देश परेशान है लेकिन मोदी सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार महंगाई के मुद्दे पर कोई जवाब नहीं देती। पायलट ने कहा कि यह सरकार किसान और नौजवान विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जन सरोकार के मुद्दे को संसद से सड़क तक उठाती रही है।

यह भी पढ़ें:  Middle East Crisis: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए भारत की राष्ट्रीय एकता और सहयोग क्यों है जरूरी?

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि महंगाई पर हल्लाबोल रैली का आयोजन केन्द्र सरकार को जगाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने जीएसटी का दायरा जिस तरह से बढ़ाया है वह चिंताजनक है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार बड़े-बड़े बिजनेसमैन का लोन माफ करती है उसे रबड़ी देती है। जबकि कांग्रेस पार्टी मेहनत का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है और कांग्रेस उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। थोड़ी देर बाद राहुल गांधी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:  Delhi Weather: दिल्ली में मौसम रहेगा सुहाना...बारिश का येलो अलर्ट, जानिए IMD का ताजा पूर्वानुमान

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि बढ़ती महंगाई की मार से बेबस और लाचार जनता को निजात दिलाने के लिए आज गूंगी-बहरी बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेसजनों की हुंकार।

राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि देश को राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है। शर्मा ने रविवार को रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्लाबोल रैली में कहा कि वर्तमान मोदी सरकार के पास देश चलाने का विजन नहीं है। इस सरकार में सिर्फ उद्योगपति ही खुश हैं। देश का किसान,मध्यवर्ग,निम्न मध्यवर्ग,गरीब सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी खाद्य सामानों पर जीएसटी लगा दी गई है। रसोई गैस,खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटे हैं फिर भी देश में डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के दौर में डीजल,पेट्रोल पर केन्द्र सरकार ने रियायत दी थी जबकि उस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थ के दाम आज की तुलना में अधिक थे। शर्मा ने कहा कि जिस तरह से देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है लोग बहुत परेशान हैं। ऐसे में कांग्रेस ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि हल्लाबोल रैली में जिस तरह से लोग पहुंचे हैं उससे पता चलता है कि देश की जनता ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार के दो भाई हैं। उसके दो और भाई ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) भी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire Max: आज ही पाएं मुफ्त गन्स और डायमंड्स, गेमिंग का रोमांच होगा दोगुना!

Free Fire Max: गरेना ने आज Free Fire Max फैंस के लिए एक बड़ी...

Bhagalpur Railway Project: 1100 करोड़ की लागत से बिछेगी तीसरी-चौथी लाइन, 130 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

Bhagalpur Railway Project:जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, जहां...

IPL 2026: आरसीबी की नई मालकिन अनन्या बिड़ला ने दिया ‘ई साला कप नामदू’ का मंत्र, फैंस का उत्साह चरम पर!

IPL 2026: आरसीबी के फैंस के लिए आई है एक धमाकेदार खबर! बेंगलुरु की...

Patna News: फिल्म-म्यूजिक प्रोजेक्ट के नाम पर डॉक्टर से 70 लाख की ठगी, मुंबई से फर्जी डायरेक्टर गिरफ्तार

Patna News: मायावी दुनिया के सपने अक्सर सुनहरे लगते हैं, पर जब हकीकत से...