spot_img

Corona News: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 97 दिनों के बाद फिर उछाल…सामने आए 300 से ज्यादा केस

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो भारत में 97 दिनों के बाद कोरोना के 300 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,686 हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, देश में 334 नए मामलों ने एक बार फिर लोगों और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस दौरान तीन लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,30,775 हो गई है। बीते 24 घंटे में दो मौतें महाराष्ट्र और एक केरल में दर्ज की गई। देश में अब तक 4.46 करोड़ (4,46,87,496) लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,54,035 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice