back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Delhi Congress Chief Lovely Resigns | आप नहीं पसंद…हाथ से छूटे लवली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Delhi Congress Chief Lovely Resigns | आप नहीं पसंद…हाथ से छूटे लवली जहां, लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

- Advertisement -

Delhi Congress Chief Lovely|कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोप

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने इस फैसले की वजह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को बताया है। लवली को अगस्त 2023 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। पार्टी अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में लवली ने लिखा है कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए थे। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया।

- Advertisement -

Delhi Congress Chief Lovely| दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर बरसे, जड़े कई आरोप

अपने इस्तीफे में उन्होंने पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर कई आरोप लगाए हैं।अरविंदर सिंह लवली ने अपने चार पेज के इस्तीफे में पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “प्रभारी ने मुझे पंगु बना रखा है, वह मुझे पार्टी नहीं चलाने दे रहे हैं। मेरी सलाह पर कोई नियुक्ति नहीं की जाती है। प्रदेश कांग्रेस की रजामंदी नहीं होने पर भी आप के साथ गठबंधन किया गया।”

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  IIT Bombay: हॉस्टल के छात्र के बैग से मिले 5 जिंदा कारतूस, Bihar से जुड़ा सनसनीखेज कनेक्शन! पढ़िए समस्तीपुर, मुंगेर और “केएफ 7.65” की मार्किंग

Delhi Congress Chief Lovely| लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में 25 मई को मतदान

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अमरिंदर सिंह लवली को 31 अगस्त 2023 को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा से लेकर पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नए अवतार में आ रही Royal Enfield Continental GT 650: बड़े बदलावों के साथ होगी एंट्री!

Royal Enfield Continental GT 650: भारतीय सड़कों पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली...

टाटा पंच ईवी 2026 फेसलिफ्ट: कीमत और धांसू फीचर्स, खरीदने से पहले जानें सबकुछ

Tata Punch EV: भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है...

शेयर बाजार: किन कंपनियों ने किया निवेशकों को मालामाल, जानिए पूरा लेखा-जोखा

Stock Market: बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह कुछ कंपनियों पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें