back to top
21 जून, 2024
spot_img

Delhi Crime: साकेत कोर्ट में दिनदहाड़ वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने गवाही देने पहुंची महिला को मारी ताबड़तोड़ गोली,

spot_img
Advertisement
दिल्ली के साकेत कोर्ट में वकील की वेश में आए हमलावर ने महिला को गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने इस दौरान कई राउंड फायरिंग की। पूरा कोर्ट एकबारगी दहशत में आ गया। अफरातफरी मच गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, साकेत कोर्ट से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां कोर्ट परिसर में सुबह-सुबह वकील की ड्रेस में आए शख्स ने एक महिला को गोली मार दी। इस दौरान चार राउंड फायरिंग की है।

बताया जा रहा है कि हमलावर ने महिला पर चार गोलियां चलाई हैं। कुल पांच राउंड फायरिंग की गई थी। इसमें से चार राउंड महिला के ऊपर की गई है। वहीं एक गोली वकील अजय सिंह चौहान को लगी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल महिला को इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया है। वारदात साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह उस दौरान हुई जब महिला को गोली मारी गई वह कोर्ट में गवाही देने आई थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में ही उसपर चार से पांच राउंड फायरिंग की गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में अपराधियों ने एक फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। यहां एक महिला को उस वक्त गोली मारी जब वह एक मामले में गवाही देने कोर्ट आई थी।

जानकारी के मुताबिक गोली मारने वाला शख्स महिला का पति है। दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा है। शुक्रवार सुबह महिला इसी केस के सिलसिले में कोर्ट आई थी।

इसी दौरान लॉयर्स ब्लॉक के पास छुपे पति ने उस पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का पति एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। आगे पढ़िए कौन है आरोपी…

हालांकि, अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। सवाल ये भी है कि साकेत कोर्ट में दो लेयर की सिक्योरिटी है। इसके बावजूद शख्स हथियार लेकर कोर्ट में घुस गया। पढ़िए पूरी खबर

घटना सुबह 10.30 बजे हुई। घायल महिला की पहचान चालीस वर्षीय राधा के रूप में हुई है। पीड़िता को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी है। महिला का इलाज मैक्स साकेत में चल रहा है। आरोपित का नाम कामेश्वर कुमार सिंह है।

हमलावर को बार काउंसिल से निलंबित किया जा चुका है। पति ने राधा के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई साकेत कोर्ट में चल रही थी।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है।

पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर आरोपित ने सुरक्षा जांच ना करवाई हो और सीधे अंदर पहुंच गया।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें