back to top
19 जुलाई, 2024
spot_img

Delhi News| Jalabhishek | देखें VIDEO| सावन की शिवरात्रि पर Delhi Mandavali में कैसा दिखा शिव जलाभिषेक में आराधना की छलकती आस्था

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes

आज सावन की शिवरात्रि है। हर कोई शिवमय बना है। ऐसे पावन अवसर पर लाखों नर-नारी ने आज दिल्ली के विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में जलाभिषेक किया। वहीं, डाक कावड़ और अन्य कंवर भक्तों का चौबीसों घंटे शिव मंदिरों में जलाभिषेक का दौर चल रहा है। साथ में, सावन के शिवरात्रि का क्या महत्व है, देशज टाइम्स ने शिव मंदिर मंडावली के मुख्य पुजारी से बात की। जहां, लगातार आरती और जलाभिषेक में शिवभक्त भक्तिमय बने हैं। मिहिर झा, नई दिल्ली से।

spot_img
Advertisement
Advertisement

Delhi News| Jalabhishek | देखें VIDEO| सावन की शिवरात्रि पर Delhi Mandavali में कैसा दिखा शिव जलाभिषेक में आराधना की छलकती आस्था| देखें VIDEO|

श्रावण मास की शिवरात्रि के मौके पर आदिदेव भगवान महादेव का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में शुक्रवार भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु बम-बम भोले नाथ के जय घोष से शिवालय गूंज रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Delhi News| Jalabhishek | आज सावन की शिवरात्रि है। हर कोई शिवमय बना है।

आज सावन की शिवरात्रि है। हर कोई शिवमय बना है। ऐसे पावन अवसर पर लाखों नर-नारी ने आज दिल्ली के विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में जलाभिषेक किया। वहीं, डाक कावड़ और अन्य कंवर भक्तों का चौबीसों घंटे शिव मंदिरों में जलाभिषेक का दौर चल रहा है। साथ में, सावन के शिवरात्रि का क्या महत्व है, देशज टाइम्स ने शिव मंदिर मंडावली के मुख्य पुजारी से बात की। जहां, लगातार आरती और जलाभिषेक में शिवभक्त भक्तिमय बने हैं। एक्सक्लूसिव वीडियो और खबर मिहिर झा, नई दिल्ली से।

दिल्ली से लेकर यूपी तक स्थित प्राचीन छाेटी काशी के रूप में विख्यात आनंदेश्वर, सिद्धेश्वर नाथ, भूतेश्वर नाथ, बनखंडेश्वर, थानेश्वर, कोतवालेश्वर, झगड़ेश्वर, भूतेश्वर महादेव समेत अन्य सभी शिवालयों में भोर से ही जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गई। जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही की जांच के लिए मंदिर से लगभग 200 मीटर पहले बैरिकेड्स लगा दिए थे।

Delhi News| Jalabhishek | मंदिर का दिख रहा अलग ही भव्य रूप

सुरक्षा के मद्देनजर नगर के सभी शिव मंदिरों में भारी पुलिस बल एवं मंदिर प्रशासन के सेवादारों ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी शिव मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

श्रावण माह के पहले सोमवार से ही गंगा के सभी घाटों पर पुलिस बल, पीएससी, गोताखोर तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त शिव मंदिरों एवं घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर गोपनीय सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा! मार्केट संचालक पर FIR, जानिए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सढवाड़ा गांव में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते...

“जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है…” RJD की चुनावी हुंकार! पंचायत स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक...

Darbhanga के सिंहवाड़ा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी चोरी; कमरे में कर दिया बंद! गहनों की पेटी तोड़ी, कैश भी ले गए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत भरवाड़ा में पतंजलि होलसेल स्टोर से हुई चोरी की वारदात...

Darbhanga के जाले में जल संकट, नल भी बंद, चापाकल भी सूखे – जनता त्राहिमाम, “…नल के पानि पीबय योग्य नहिं!”

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इन दिनों पानी की भारी किल्लत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें