back to top
16 मार्च, 2024
spot_img

Nepal Earthquake: नेपाल में फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली समेत डोला पूरा उत्तर भारत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले भी नेपाल में शुक्रवार रात को तेज तीव्रता का भूकंप (Earthquake of 5.6 magnitude hits Nepal again) आया था।

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 4 नवंबर को रात 11 बजकर 32 मिनट पर नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 157 लोगों की मौत हो गई थी।

भूकंप का असर भारत में भी देखने को मिला था। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार की राजधानी पटना में झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक धरती हिलने से लोग सहम गए हैं और घरों से बाहर निकल गए।

जानकारी के अनुसार, नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

इससे पहले भी नेपाल में शुक्रवार रात को तेज तीव्रता का भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई थी। देर रात को आए भूकंप के कारण लोग दहशत के मारे बाहर निकल आए थे। लेकिन भूकंप से जानमाल की काफी क्षति हुई। सुबह होते होते सैकड़ों लोगों की मौत की खबर आ गई।

वहीं कई रिहाइशी इलाके मलबे में तब्दील हो गए थे। नेपाल इस भूकंप के झटकों से उबरा भी नहीं कि एक बार फिर भूकंप से नेपाल की धरती हिल उठी है। तीन दिन के भीतर दूसरी बार भूकंप से नेपाल की धरती कांप उठी। भूकंप का केंद्र नेपाल का जुमला इलाका बताया जा रहा है।

इसी बीच सोमवार दोपहर आए इस भूकंप से नेपाल के साथ ही नेपाल से सटे भारतीय इलाकों में भी लोगों में दहशत फैल गई। यूपी के कई जिलों के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भी सोमवार की शाम  4:16 मिनट पर अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

पिछले तीन दिनों में भूकंप के झटकों से लोगों के बीच दहशत व्याप्त हो गई। जानकारी के मुताबिक महज 30 सेकंड में दो बार दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की वजह से धरती हिली। यूपी के नोएडा, लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

हालांकि भारत में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। इससे पहले शुक्रवार देर रात भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई थी। जानकारी के मुताबिक देर रात 11.32 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र नेपाल था।

वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए हमें पृथ्वीद की संरचना को समझना होगा। पृथ्वीन टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है और इस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं। कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें