spot_img

Election Results 2024 LIVE: TamilNadu में 39 लोकसभा सीटों में 37 पर INDIA आगे, BJP के के. अन्नामलाई 3 हजार वोट से पीछे

spot_img
- Advertisement -

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव की तस्वीर कुछ घंटों में साफ हो जाएगी। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा 240 सीटों से अधिक पर आगे चल रही है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

 

- Advertisement -

वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई अपनी सीट कोयंबटूर से तीन हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की बेवसाइट पर दर्शाए गए रुझानों के मुताबिक राज्य की 39 लोकसभा सीटों में से डीएमके 21 सीटों पर आगे चल रही है।

- Advertisement -

 

कांग्रेस आठ सीटों पर आगे चल रही है। वीसीके दो सीटों पर, सीपीआई दो सीटों पर, सीपीआई(एम) दो सीटों पर और पीएमके एक सीट पर आगे चल रही है।

 

कांग्रेस के कार्ति पी. चिदंबरम का मुकाबला अन्नाद्रमुक के जेवियरदास ए से है। चुनाव आयोग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, तमिलनाडु चुनाव नतीजों में कार्ति चिदंबरम 10,900 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

 

नीलगिरी की चुनावी लड़ाई में, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के राजा ए का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ. मुरुगन एल से है। ए राजा 38,675 वोटों से आगे चल रहे हैं। कृष्णागिरि में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गोपीनाथ के का मुकाबला अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के जयप्रकाश वी से है। कांग्रेस के गोपीनाथ 8160 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

कोयंबटूर की चुनावी लड़ाई में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के गणपति राजकुमार पी फिलहाल आगे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के के अन्नामलाई लगभग 3,335 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

 

सत्तारूढ़ द्रमुक ने तमिलनाडु के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में तेजी से शुरुआती बढ़त हासिल की। थूथुकुडी में कनिमोझी, श्रीपेरंबदूर में टीआर बालू और मध्य चेन्नई में दयानिधि मारन जैसे स्टार उम्मीदवार मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा चुनाव में इस राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। डीएमके और कांग्रेस पार्टी ने इंडिया गठबंधन से , एनडीए में भाजपा ने कई क्षेत्रीय दलों के साथ और एआईएडीएमके ने अलग चुनाव लड़ा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज