back to top
12 नवम्बर, 2024
spot_img

Boat Accident : ह्रदयविकार नौका हादसे में 150 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे लोग, नदी में पलटी नाव

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

नाइजीरिया में ह्रदयविकार नौका दुर्घटना में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई। भार क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही यह नाव बुधवार सुबह नदी में पलट गई।

गोताखोर बाकी लोगों को तलाश रहे हैं। यह नाव ठसाठस भरी थी। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, शादी नाइजर राज्य में हो रहा था। नाव शादी से मेहमानों को लेकर क्वारा राज्य में जा रही थी। बारिश और ज्यादा लोगों की वजह से नाव ओवरलोडिंग हो गई।

क्वारा राज्य के पुलिस ओकासनमी अजय ने बताया कि अभी तक नाव दुर्घटना में 150 लोगों की मौत हुई है। 100 से अधिक लोगों को बचाया गया है।

पीड़ित महिलाएं और बच्चे नाइजर राज्य के एगबोटी गांव में एक रात के विवाह समारोह से लौट रहे थे। तभी नाव पलट गई। दुर्घटना लगभग 3 बजे हुई और बहुतों को इसके बारे में घंटों बाद पता चला।

पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी के मुताबिक यह हादसा उत्तरी नाइजीरिया में हुआ है। नदी में नौका हादसे का शिकार हुए यह लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा, हताहत लोगों की संख्या बढ़ सकती है। इस नाव में करीब 180 लोग सवार थे।

राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के स्थानीय प्रबंधक यूसुफ बिरमा ने संवाददाताओं को बताया कि नाव मध्य नाइजर राज्य और उत्तर-पश्चिम केब्बी राज्य में वारा के बीच नदी में पलटी। अब तक 20 लोगों को जीवित बचाया गया है।

जरूर पढ़ें

Major Road Accident in Darbhanga — भाभी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की मौत

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | बहेड़ा–सकरी मुख्य मार्ग पर हावीभौआड़ गांव के पास बुधवार...

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर...जाले- रतनपुर...

Darbhanga Election: 14 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, जानिए क्या है व्यवस्था

Darbhanga Election: 14 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, जानिए...

Darbhanga Election: DM कौशल कुमार का बड़ा फैसला —14 नवंबर को इन चीज़ों पर रोक, जानिए

दरभंगा | जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी कौशल कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें