spot_img

NCERT की किताबों में अब INDIA की जगह लिखा होगा भारत

spot_img
- Advertisement -

NCERT ने अब स्कूली किताओं में INDIA की जगह भारत पढ़ाने की तैयारी कर ली है। इसपर मुहर भी लग गया है। इसके तहत अब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT की किताबों में अब INDIA नाम की जगह भारत लिखा जाएगा। एनसीईआरटी समिति ने सभी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखने की सिफारिश की थी जिसे मंजूरी मिली है। इस बदलाव के बाद छात्रों को किताबों में इंडिया की जगह भारत शब्द पढ़ाया जाएगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, किताबों में आवश्यक परिवर्तनों को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को एनसीईआरटी ने मंजूरी दे दी है। पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इसाक ने कहा, यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही रखा गया था और अब इसे स्वीकार कर लिया गया है।

- Advertisement -

एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश उस वक्त की गई है जब सियासी हलको में INDIA नाम को बदलकर भारत रखने की दंतकथा जोरों से कही-सुनी जा रही हैं। INDIA से बदलकर भारत नाम रखे जाने की सुगबुगाहट बीते महीने सितंबर में तब शुरू हुई जब जी20 के आयोजन के दौरान भारत की राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए निमंत्रण पत्र में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की बजाए ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Supreme Court Cyber Fraud साइबर ठगी करने वालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने RBI और राज्यों को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम | E-0-FIR

एनसीईआरटी समिति को यह प्रस्ताव कुछ माह पहले मिला था। इस प्रस्ताव को अब स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही एनसीईआरटी ने कुछ और बदलाव किए हैं। यह बदलाव इतिहास विषय को लेकर है। इन बदलावों में किताबों में ‘एंशि‍एंट हिस्ट्री’ को ‘क्लासिकल हिस्ट्री’ से बदलने की भी सिफारिश की गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert बिहार में मौसम का महासंकट! IMD का 38 जिलों में येलो अलर्ट, वज्रपात-तेज बारिश -पूरे बिहार पर मंडराया खतरा

दूसरी ओर इंडिया और भारत शब्द पिछले कुछ माह से अधिक चर्चा में है। जी 20 समिट में आमंत्रण से लेकर बैठकों तक में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सभी ने देश का नाम भारत लिखा है। इस दौरान देवनागरी के साथ रोमन में भी भारत शब्द का ही प्रयोग हुआ। जबकि पहले रोमन में सामान्यत: इंडिया लिखा जाता था।

जानकारी के अनुसार, INDIA का नाम भारत होना चाहिए या नहीं होना चाहिए, या फिर क्यों होना चाहिए इस बहस के बीच भारत का संविधान क्या कहता है को लेकर भी चर्चा तेज है। इसके तहत संविधान के अनुच्छेद  1(1) में हमारे देश का नाम ‘इंडिया अर्थात भारत जोकि राज्यों का एक संघ होगा’ कहा गया है। इससे पहले सितंबर में इस बहस को और हवा मिली थी जब पीएम मोदी ने जी20 बैठक के दौरान गोल मेज में उनके नाम के आगे इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: डॉक्टर का कत्ल - गला रेता, सड़क किनारे मिली लाश, घर से 500 मीटर दूर MUDER से सनसनी!

हालांकि इसके बारे में पूछे जाने पर भारत सरकार के किसी भी व्यक्ति ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया था। इससे पहले, राष्ट्रीय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि इंडिया नाम पश्चिमी शासकों का दिया हुआ है। सभी भारतवासियों को भारत नाम का ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि आदिकाल से इस देश का नाम भारत ही है. इसको ऐसे बुलाने से हमें हमारी संस्कृति के बारे में पता चलता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पति को छोड़ प्रेमी संग दमन गई नवादा की छोटी कुमारी, ट्रॉली बैग में मिली टुकड़ों टुकड़ों में लाश! चौंकाने वाला हत्याकांड- प्यार की...

Nawada Chhoti Kumari Murder: नवादा की छोटी कुमारी, जो दो साल पहले प्रेमी संग दमन गई थी, उसकी हत्या कर दी गई है। ट्रॉली बैग में शव मिलने से हड़कंप। पुलिस को प्रेमी पर शक है।#NawadaNews,#ChhotiKumariMurder,#DamanCrime

बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ और आसान! ऑफलाइन आवेदनों को जल्द ऑनलाइन करने का निर्देश | पढ़िए – Darbhanga Good News दरभंगा सदर,...

Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ऑफलाइन आवेदनों को जल्द से जल्द ऑनलाइन करने का आदेश दिया है, जिससे प्र#BiharRationCard,#OnlineApplication,#FoodDeptBihar

बांका में सेप्टिक टैंक बना काल! जहरीली गैस से भाई की मौत, बचाने गया दूसरा भी तड़पा

Bihar Septic Tank Death: बांका में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से बीमार है। यह घटना 5 अगस्त, 2026 को हुई, जब दोनों भाई टैंक साफ करने उतरे#BiharSepticTank,#BankaTragedy,#PoisonousGas

IGIMS में MBBS परीक्षा धांधली पर बड़ा खुलासा: 6 छात्रों पर गिरी गाज, हुए सस्पेंड, अब आगे क्या होगा?

Patna IGIMS News: IGIMS पटना ने MBBS परीक्षा में कथित पेपर लीक और आंसर शीट में हेरफेर के आरोप में 6 छात्रों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई संस्थान की आंतरिक जांच और पटना हाई#PatnaNews,#IGIMS,#MBBSExamScam