back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दुनिया देखेगी अब भारतीय नौसेना की ताकत, अमेरिका बेचेगा एक अरब डॉलर की तोपें

spot_img
- Advertisement - Advertisement
नई दिल्ली, देशज न्यूज। जल्द ही भारतीय नौसेना की ताकत में वृद्धि होने वाली है। अमेरिका ने भारत को एक अरब अमेरिकी डॉलर की तोपों को बेचने का फैसला किया है। इसके बाद भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ जाएगी। दुश्मन का समुद्र के रास्ते भारत की ओर निगाह दौड़ाना दिवास्वप्न हो जाएगा।अमेरिका के भारत को रक्षा साजो सामान देने की स्वीकृति से भारतीय नौसेना के बेड़े में 13 एमके एंटी सरफेस और एंटी एयर नेवल गन सिस्टम शामिल हो जाएंगे।

नौसेना के  साजो सामान के साथ अपेक्षित बारूद भी भेजने को स्वीकृति दी गई है। यह कुल साजो सामान एक अरब दो सौ करोड़ डॉलर का है। अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी ( डीएससीए ) ने कहा है, प्रस्तावित बिक्री अमेरिकी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा  नीति को बल प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। भारतीय नौसेना के बेड़े में एमके-45 गन सिस्टम आने से समुद्र मार्ग से दुश्मन के हवाई आक्रमण को नेस्तनाबूत किया जा सकेगा।

- Advertisement -

अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार,अमेरिका ने पिछले साल ही ‘नाटो’ के मित्र देशों के रूप में भारत को दर्जा दिया है। अब भारत की रक्षा जरूरतों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। इसी तरह नभ से भी एंटी एयर गन सिस्टम से दुश्मन  के दांत खट्टे करने में मदद मिलेगी। अमेरिकी बयान में कहा गया है कि बीएई निर्मित इस सिस्टम का उपयोग अमेरिका के अलावा दक्षिण कोरिया ,जापान और डेनमार्क कर रहे हैं। अमेरिकी कांग्रेस ने इस आशय की स्वीकृति मंगलवार को प्रदान की। यह तोपें भारत को कब मिलेंगी, अभी यह साफ नहीं हो सका है। इनकी मारक क्षमता 20 नाटिकल मील बताई जाती है।

- Advertisement -

 Indian Navy Strength America

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें