spot_img

Airport News: IndiGo की बड़ी घोषणा, अब सभी उड़ानें टर्मिनल 1 और टर्मिनल 3 से

spot_img
- Advertisement -

Airport News: IndiGo की बड़ी घोषणा, अब सभी उड़ानें टर्मिनल 1 और टर्मिनल 3 से @15 अप्रैल से Indigo की उड़ानों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नया टर्मिनल, नई व्यवस्था के तहत इंडिगो ने ऑपरेशन प्लान, T-2 की उड़ानें अब T-1 से करने का फैसला किया है। यात्रियों के लिए जरूरी सूचना यह है कि Indigo ने टर्मिनल शिफ्ट का ऐलान कर दिया है। पढ़िए Indigo के यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट!

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

टर्मिनल-2 से अपनी सभी उड़ानों का संचालन टर्मिनल-1 से

इंडिगो एयरलाइन (IndiGo Airlines) ने सोमवार को एक अहम घोषणा करते हुए बताया कि 15 अप्रैल 2025 से वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के टर्मिनल-2 से अपनी सभी उड़ानों का संचालन टर्मिनल-1 से करेगी।

- Advertisement -

रखरखाव के चलते लिया गया फैसला

एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि टर्मिनल-2 पर रखरखाव (Maintenance Work) शुरू होने वाला है, इसलिए 15 अप्रैल से सभी उड़ानों को टर्मिनल-1 पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इंडिगो अब दिल्ली एयरपोर्ट पर केवल टर्मिनल-1 और टर्मिनल-3 से अपनी सेवाएं जारी रखेगी।

महत्वपूर्ण: टर्मिनल-3 से संचालित उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, वे अपने तय समय पर जारी रहेंगी।

- Advertisement -

यात्रियों के लिए सूचना प्रक्रिया शुरू

यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए इंडिगो ने सभी प्रभावित यात्रियों और उनके यात्रा भागीदारों को SMS, कॉल और ईमेल के जरिए सूचना देना शुरू कर दिया है।

एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है:

  • एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले

  • अपनी पीएनआर (Passenger Name Record) से टर्मिनल विवरण की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जांच अवश्य कर लें।

कब तक लागू रहेगा यह बदलाव?

यह परिवर्तन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल ऑपरेशनल री-स्ट्रक्चरिंग (Operational Restructuring) का हिस्सा है और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।

नोट: यदि आप 15 अप्रैल या उसके बाद दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं तो अपने टर्मिनल की पुष्टि जरूर करें ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Akasa Flight दरभंगा से अब मुंबई जाना हुआ आसान! अकासा एयर की नई उड़ान से छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा सुपरफास्ट

Darbhanga Akasa Flight: दरभंगा से नवी मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की सीधी विमान सेवा शुरू हो गई है। यह नई उड़ान दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ#DarbhangaFlight,#AkasaAir,#BiharNews

Bihar Cricket | 15 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! बिहार की सीनियर टीम का बना कप्तान, कोच भी हैरान

Bihar Cricket: महज 15 साल की उम्र में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। मुख्य कोच मनीष ओझा ने इसे 'बड़ा रिकॉर्ड' और बिहार क्र#BiharCricket,#VaibhavSuryavanshi,#SyedMushtaqAliT20

Bihar Politics | पटना में सियासी पारा हाई! काम्या मिश्रा JDU में? तेजस्वी की नई चमचमाती कार ने मचाया तहलका

Bihar Politics: पटना में काम्या मिश्रा के JDU में शामिल होने की अटकलों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं, तेजस्वी यादव की महंगी इलेक्ट्रिक कार का वीडियो वायरल होने स#BiharPolitics,#KamyaMishra,#TejashwiYadav

बिहार का मौसम: सुबह की ठंड, दिन की धूप! अगले 7 दिन तक कोई बारिश नहीं, जानें आपके जिले का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक सामान्य रहेगा। सुबह कोहरा और हल्की ठंड, जबकि दिन में तेज धूप खिलेगी। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई चेतावनी जा#BiharWeather,#WeatherForecast,#BiharNews