back to top
16 अगस्त, 2024
spot_img

Monsoon Updates: जून में आएगा मानसून…जानिए कब होगी बिहार में एंट्री, कैसी होगी बारिश

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

उत्तर भारत समेत देश के तमाम राज्यों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों बारिश होने से तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन कुछ ही दिनों में मौसम और सुहावना होने वाला है।

दरअसल,आईएमडी(IMD) ने मानसून को लेकर आज अपडेट जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य रहेगा। वहीं, जून में सामान्य से कम बारिश होगी।

मौसम विभाग ने बताया कि एक बार जब मानसून मजबूत हो जाएगा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि मानसून 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। 1 जून से पहले, हम मानसून के आने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। इस साल मानसून सामान्य रहने की संभावना है। आईएमडी (IMD) ने बताया कि जून से सितंबर तक भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य रह सकता है।

बिहार में 13 से 15 जून के बीच मानसून की एंट्री होने की संभावना है। मानसून भी 13 से 15 जून के बीच अपने समय से आ जाएगा। वर्ष 2021 में बिहार में 13 जून को यास तूफान के कारण बिहार में जमकर बारिश हुई थी।
मगर, इस साल बारिश उतनी नहीं होने की आशंका है। आईएमडी (IMD) के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का आगमन जून में होगा। मानसून मजबूत होने के बाद 4 जून के आसपास केरल में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि 1 जून से पहले मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इस साल मानसून के सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना।

अगले एक हफ्ते तक अरब सागर में चक्रवात की संभावना नहीं है। यदि वर्षा का वितरण सभी जगह लगभग समान हो तो यह एक स्थिति सामान्य मानी जाएगी। अगर हर जगह समान बारिश होगी तो कृषि पर इस बार ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में जून में मानसून का आगाज होगा। इस बार सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, जुलाई में यह चरम पर हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में जून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा कि जून में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। जून में बारिश सामान्य से 92 फीसद तक कम रह सकती है।

जरूर पढ़ें

MADHUBANI में ससुराल जा रहे मुकेश राम की वाहन से कुचलकर On The Spot मौत, बाइक के परखच्चे, चालक फरार

मधुबनी में दर्दनाक सड़क हादसा! बाइक सवार की मौके पर मौत, तेज़ रफ्तार वाहन...

Samastipur के दो मासूम भाई-बहनों की Patna में संदिग्ध मौत, कार से मिली लाशें, टीचर पर शक, मां बोली-डबल मर्डर

पटना में समस्तीपुर के भाई-बहन की लाश गाड़ी से बरामद! ट्यूशन पढ़ने गए दो...

मुजफ्फरपुर के SDM को ‘देख लेने’ की धमकी, हिला सिस्टम, गरमाई सियासत

SDM को ‘देख लेने’ की धमकी! चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर में सियासी बवाल! SDM...

बीमार या विवाद? सिर्फ 5 महीने की शादी…Madhubani में ‘संदिग्ध’ मौत…रात में सोई सुबह मिली लाश!

मधुबनी में दर्दनाक घटना! 5 माह पूर्व हुई शादी, अब नवविवाहिता की संदिग्ध मौत।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें