spot_img

Delhi में ये कैसी Pollution: दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन होगा लागू, 10वीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर स्कूल रहेंगे बंद

spot_img
- Advertisement -

राजधानी दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक कारों के लिए ऑड इवन नियम लागू होगा, जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। इसके लिए जल्द ट्रांसपोर्ट और ट्रैफिक पुलिस के साथ कार्य योजना बनाई (Odd-even will be implemented in Delhi from 13 to 20 November) जाएगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन को फिर से लागू करने का फैसला लिया है। 13 नवंबर से राजधानी में ऑड-ईवन लागू किया जाएगा, जो कि 20 नवंबर तक रहेगा। यह फैसला दिल्ली सरकार ने आज प्रदूषण के मुद्दे पर हुई बैठक में लिया।

- Advertisement -

दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू रहेगा, इस दौरान राजधानी में BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल कार पर बैन जारी रहेगा। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में अब किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होगा। 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, और 11वीं की फिजिकल क्लास 10 नवंबर तक बंद रहेंगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  BIHAR - NEPAL BORDER पर नकली नोटों की सीरियल नंबर! नेपाल में पकड़े गए बिहार के दो युवक, 500 के नोटों की बड़ी खेप, खंगाला जा रहा 'बड़ा नेटवर्क'!

बीएस 3 पेट्रोल व बीएस 4 डीजल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर, दिल्ली में रजिस्टर्ड लाइट कमर्शियल वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक में किया।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में 30 अक्टूबर से प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वैज्ञानिकों के विश्लेषण के मुताबिक हवा की गति बहुत लो दर्ज की जा रही है और टेंपरेचर भी कम हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime एक ही रात और नरौछ-बिहारी के 9 घरों में चोरों का तांडव ! लाखों का माल साफ, CCTV-DVR भी तोड़े!

ऐसी हालात में दिल्ली में कई लोगों के अंदर ये सवाल पैदा हो रहा है कि दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर कुछ नहीं हो रहा है और सब बर्बाद हो गया। गोपाल राय ने कहा कि वह बताना चाहते हैं कि दिल्ली में समर और विंटर एक्शन प्लान के जरिए 365 दिन काम हो रहा है।

बैठक में फैसला लिया गया है कि दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक कारों पर ऑड-ईवन लागू होगा। दिल्ली में अब हर तरह का निर्माण कार्य बंद रहेगा। दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कार पर बैन जारी रहेगा।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में 30 अक्टूबर से प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वैज्ञानिकों के विश्लेषण के मुताबिक हवा की गति बहुत धीमी दर्ज की जा रही है और तापमान भी कम हो रहा है। दिल्ली में समर और विंटर एक्शन प्लान के जरिए 365 दिन काम हो रहा है।

गोपाल राय ने आगे कहा कि दिल्ली में दीर्घकालिक योजनाओं के तहत इस साल 365 में से 206 दिन हवा साफ थी यानी दीर्घकालिक कामों का असर दिखने लगा है। 30 अक्टूबर के बाद से हवा का स्तर लो बना हुआ है, जिस कारण एक्यूआई बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  महुआ-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर काल का तांडव! ट्रक-टेंपो की टक्कर, 2 लोगों की गई जान, 5 गंभीर

आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर सभी विभागों की बैठक ली और जो कदम अब तक उठाए गए हैं, उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी गई। दिल्ली सचिवालय में हुई इस बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

ऑड-ईवन के अनुसार जिन गाड़ियों के नंबर में आखिर में 1,3,5,7 और 9 अंक होता है, वो एक दिन चलती हैं, जबकि 0,2,4,6 और 8 अंक वाली गाड़ियां दूसरे दिन चलती हैं। ये नियम पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों पर लागू होता है।

सीएनजी की गाड़ियों को इससे छूट मिलती है। 13, 15, 17 और 19 नवंबर को 1,3,5,7 और 9 अंक वाली गाड़ियां दिल्ली में चल सकेंगी। वहीं 14, 16, 18 और 20 नवंबर को 0,2,4,6 और 8 अंक वाली गाड़ियां चल सकेंगी। इस नियम के तहत कुछ विशेष लोगों को छूट भी दी जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad