back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra | फिर 6200 किमी की भारत यात्रा पर निकलेंगे राहुल गांधी, 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM

इसके अलावा 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नागपुर में महारैली करेगी। इसका नाम है- हैं तैयार हम। इस महारैली से 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा।

spot_img
Advertisement
Advertisement

ख़बर है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Nyay Yatra) के बाद अब भारत न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को (Rahul Gandhi will again go on a 6200 km India tour) मुंबई में खत्म होगी।

इस दौरान यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा करेगी।

जयराम रमेश ने बताया कि केसी वेनूगोपाल-मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। पैदल यात्रा न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर बार कुछ इनोवेटिव करना चाहते हैं इसलिए यात्रा के लिए बस चुनी गई है। पैदल यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन इस बार बस यात्रा को चुना गया है।

यह भी पढ़ें:  Mumbai से Delhi आ रही IndiGo flight को बम की धमकी, Delhi airport पर फुल इमरजेंसी, बम की खबर के बाद IndiGo flight की तलाशी, क्या निकला?

जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले 14 जनवरी 2024 को न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा लगभग दो महिनों तक जन-जन तक अपनी बात पहुंचाएगी और 20 मार्च को ख़त्म होगी।

यात्रा की शुरूआत मणिपुर से होकर गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र तक जाएगी। यह यात्रा 14 राज्यों को कवर करेगी। भारत न्याय यात्रा 6000 किमी से ज़्यादा की होगी, जो बस से की जाएगी। बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पैदल कवर की थी।

ये यात्रा 20 मार्च को जाकर मुंबई में खत्म होगी। भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें:  Mumbai से Delhi आ रही IndiGo flight को बम की धमकी, Delhi airport पर फुल इमरजेंसी, बम की खबर के बाद IndiGo flight की तलाशी, क्या निकला?

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नागपुर में महारैली करेगी। इसका नाम है- हैं तैयार हम। इस महारैली से 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा।

राहुल गांधी ने सितंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, जो जनवरी 2023 में जाकर खत्म हुई। राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई। इस यात्रा के जरिए उन्होंने 4500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर पैदल ही तय किया। इस यात्रा का मकसद भारत को एकजुट और देश को मजबूत करना था।

यह भी पढ़ें:  Mumbai से Delhi आ रही IndiGo flight को बम की धमकी, Delhi airport पर फुल इमरजेंसी, बम की खबर के बाद IndiGo flight की तलाशी, क्या निकला?

कांग्रेस की इस यात्रा से उसका संगठन काफी मजबूत हुआ था। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी, 2023 को कश्मीर में जाकर खत्म हुई। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए 12 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों को कवर किया गया था। ये यात्रा जिस-जिस राज्य से होकर गुजरी, उस-उस राज्य में कांग्रेस नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया। कई प्रमुख हस्तियों को भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते हुए देखा गया था।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें