spot_img

Delhi Airport Roof Collapse| दिल्ली के Indira Gandhi International Airport Terminal-1 की छत गिरी, 1 की मौत, 5 जख्मी, 3 गाड़ियां हादसे की चपेट में

बिहार में ताबड़तोड़ पुल नदी में समा रहे हैं। वहीं, दिल्ली के पालम स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल -1 पर आज तड़के बड़ा हादसा हो गया। छत का ऊपरी हिस्सा अचानक गिरकर मलबे में तब्दील हो गया है। तीन गाड़ियां दब गईं हैं। हादसे में एक की मौत हो गई है। कई अन्य घायल हैं।

spot_img
- Advertisement -

Delhi Airport Roof Collapse| दिल्ली के Indira Gandhi International Airport Terminal-1 की छत गिरी, 1 की मौत, 5 जख्मी, 3 गाड़ियां हादसे की चपेट में| जहां मार्च में जिस टर्मिनल का उदधाटन किया गया था वह ढ़ह गया है। दिल्ली-NCR में बारिश की वजह से शुक्रवार सुबह पांच बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-1 पर पार्किंग की छत गिर गई।

- Advertisement -

Delhi Airport Roof Collapse|हादसे में तीन गाड़ियां चपेट में आ गई। एक व्यक्ति की मौत, कई उड़ाने रद

हादसे में तीन गाड़ियां चपेट में आ गई। एक व्यक्ति की मौत हो गई। सात लोग घायल हैं। इंडिगो और स्पाइस जेट (Roof of Delhi’s Indira Gandhi International Airport Terminal-1 collapsed) की उड़ानें निरस्त कर दी गईं हैं। हादसे में मरने वाला कैब का ड्राइवर है। वहीं, पांच अन्य जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय निजीअस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Delhi Airport Roof Collapse| केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर पहुंचे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा,भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के बाहर छतरी का एक हिस्सा ढह गया है। हम इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, चार लोग घायल भी हुए हैं। इसलिए हम अभी उनका ख्याल रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  JDU में बड़ा 'धमाका': अनंत सिंह ने नीरज कुमार को दी नार्को टेस्ट की खुली चुनौती! | पढ़िए - Bihar Politics मेरा जितना दिमाग है

Delhi Airport Roof Collapse| टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है

हमने तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, अग्नि सुरक्षा दल और CISF, NDRF की टीमों को भेजा। सभी लोग मौके पर मौजूद थे। उन्होंने पूरी तरह से निरीक्षण किया है। कोई और हताहत न हो। इसलिए अभी स्थिति नियंत्रण में है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है। हर चीज की पूरी तरह से जांच की जा रही है।

यहां कोई और अप्रिय घटना न हो। मुआवजें की घोषणा भी की जाएगी। दिल्ली में खराब मौसम के कारण IGI पर विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 28 फ्लाइट्स को रद कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Exam Buildings बिहार के छात्रों की टेंशन खत्म! 330 करोड़ से 27 जिलों में बनेंगे धांसू परीक्षा भवन, अब स्कूल-कॉलेज की छुट्टी

Delhi Airport Roof Collapse| टर्मिनल -1 क्षतिग्रस्त होने के कारण दिल्ली में उड़ान निरस्त

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया ने बताया कि मलबे में आठ लोग दबे थे। उन्हें निकालकर स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसमें एक की मौत हो गई। सात घायलों का इलाज चल रहा है। इंडिगो और स्पाइस जेट ने एक्स पर यात्रियों को अपडेट किया है कि टर्मिनल -1 क्षतिग्रस्त होने के कारण दिल्ली में उड़ान निरस्त हो गई है, क्योंकि यात्री टर्मिनल में प्रवेश नहीं कर पा रहे।

यह भी पढ़ें:  MLC चुनाव से पहले JDU में 'महामंथन': नीतीश कुमार ने विधायकों-पार्षदों को दिया जीत का मंत्र!

Delhi Airport Roof Collapse| टर्मिनल के अंदर पहले से ही मौजूद यात्री अपनी उड़ानों में सवार हो सकेंगे

दोनों कंपनियों ने कहा है कि टर्मिनल के अंदर पहले से ही मौजूद यात्री अपनी उड़ानों में सवार हो सकेंगे। दिन में बाद की उड़ान वाले यात्रियों का नंबर आयेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति को जान लें। इसके लिए कंपनियों ने सहायता नंबर भी जारी किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Airport दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल: DM Kaushal ने दी डेडलाइन, निर्माण में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’!

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने खुद मोर्चा संभाला है। उन्होंने अधिकारियों को स #DarbhangaAirport,#BiharInfrastructure,#DMKausalKumar

दरभंगा में बड़ा ऐलान: स्कूलों के पास 500 मीटर तक ‘ड्रग्स मुक्त क्षेत्र’, अब खैर नहीं!

Bihar Drugs Control: दरभंगा में ड्रग्स के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे को 'ड्रग्स मुक्त क्षेत्र' बनाने का आदेश #DarbhangaNews,#BiharDrugsControl,#NCORDMeeting

Darbhanga accident सहरसा मेला से लौट रहे -कोसी बांध पर काल बनी रफ्तार! दरभंगा में बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 जिंदगी...

Darbhanga accident: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बोलेरो कोसी बांध से नीचे गहरे गड्ढे में पलट गई, जिससे सहरसा के 2 लोगों की मौत हो गई और 3 गंभ #DarbhangaAccident,#BiharNews,#RoadSafety

Darbhanga News जाले में आपकी जमीन पर किसी ने कर लिया कब्जा? गुलजार अंसारी ने उठाया ये कदम, पुलिस से मांगी मदद!

Jale Land Dispute: जाले नगर परिषद क्षेत्र में गुलजार अंसारी ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जे और अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। उन्होंने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर जांच, जमीन खाली कराने और #JaleNews,#BiharLandDispute,#PoliceAction