back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

पहलवान साक्षी, बजरंग का धोबी पछाड़… Sports Ministry ने किया WFI को सस्पेंड, कुश्ती संघ समेत WFI अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद

पहली बार पहलवान बेटियों को बड़ी जीत मिली है | खेल मंत्रालय ने भी माना, संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह का आदमी। साक्षी मालिक और बजरंग पुनिया के आरोप पर खेल मंत्रालय की लगी मुहर। खेल मंत्रालय का कहना है, ऐसा है कि नवनिर्वाचित निकाय खेल संहिता की पूरी तरह अनदेखी करते हुए पूर्व पदाधिकारियों के नियंत्रण में है। पढ़िए धोबी पछाड़ वाली बड़ी जीत की पूरी रिपोर्ट....

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भारतीय कुश्ती संघ(WFI) का नए अध्यक्ष संजय सिंह के चुने जाने के बाद से बवाल में नया मोड़ आ गया है। अब सीधे खेल मंत्रालय की इंट्री हो गई है जहां हाल ही में चुने गए भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर केंद्र सरकार ने (Sports Ministry canceled recognition of WFI along with President Sanjay Singh) बड़ा एक्शन किया है।

- Advertisement -

खेल मंत्रालय ने पूरी फेडरेशन को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं WFI अध्यक्ष संजय सिंह समेत सभी सदस्यों को भी निलंबित कर दिया है। इस आदेश में संजय सिंह की ओर से जारी सभी आदेशों पर रोक लगा दी गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

नवनिर्वाचित WFI अध्यक्ष संजय सिंह को उनके पद से निलंबित कर दिया है। खेल मंत्रा लय ने नोटिस जारी करके फेडरेशन को को अगले आदेश तक अपनी सभी गतिविधियां निलंबित करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

खेल मंत्रालय ने कहा कहा कि संजय कुमार सिंह ने 21 दिसंबर को घोषणा की कि जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं इस साल के अंत से पहले शुरू होंगी। यह नियमों के खिलाफ है। कम से कम 15 दिन के नोटिस की जरूरत है ताकि पहलवान तैयारी कर सकें।

खेल मंत्रालय ने आगे कहा, “इस तरह के निर्णय कार्यकारी समिति द्वारा लिए जाते हैं, जिसके समक्ष एजेंडा को विचार के लिए रखा जाना आवश्यक होता है। डब्ल्यूएफआई संविधान के अनुच्छेद XI के अनुसार बैठक के लिए 15 दिन पहले नोटिस देना अनिवार्य होता है। यहां तक कि आपातकालीन बैठक के लिए भी न्यूनतम नोटिस अवधि 7 दिनों की होती है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय कुश्ती संघ के हाल ही में चुनाव संपन्न हुए थे। इसमें बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी। और, पहलवान अनीता श्योराण की हार हुई थी। इसके बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संयास ले लिया था।

उन्होंने कहा था कि बृजभूषण जैसा ही कोई दूसरा अब कुश्ती संघ का अध्यक्ष बन गया है। इसके अलावा संजय सिंह के चुने जाने के बाद बजरंग पूनिया ने भी प्रधानमंत्री आवास के सामने अपना पद्मश्री रख दिया था और एक चिट्ठी भी लिखी थी।

यह भी पढ़ें:  Patna News: बिहार की खाकी अब सलाखों में, IPS एम सुनील नायक की गिरफ्तारी से हड़कंप, पढ़िए. .. दलदल में धंसे एक चमकते सितारे का पतन

ऐसे में, पहलवानों की मांग को देखते हुए अब सरकार ने नए कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद करते हुए संजय सिंह की ओर से लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। खेल मंत्रालय ने अगले आदेश तक किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी है। WFI को लेकर दिए गए निर्देश में कहा गया है कि ऐसा लगता है मानो पुराने पदाधिकारी ही सभी फैसले ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी लीडरशिप पर मणिशंकर अय्यर का तीखा वार: क्या INDIA ब्लॉक को चाहिए नया सेनापति?

खेल मंत्रालय ने अपने आदेश में WFI को रद्द करने की वजह बताते हुए कहा है कि नए अध्यक्ष 21 दिसंबर को चुने गए, उसके तुरंत बाद उन्होंने गोंडा में अंडर-15 और अंडर-20 वर्ग की साल खत्म होने से पहले नेशनल प्रतियोगिताओं की घोषणा कर दी। यह घोषणा जल्दबाजी में की गई है, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले पहलवानों को इसकी न पर्याप्त सूचना दी गई और न ही WFI के संविधान के प्रावधानों का पालन किया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education: बिहार में शिक्षा की नई सुबह! 6000 स्कूलों में लगेंगे 12000 स्मार्ट क्लास, 25 लाख छात्रों का संवरेगा भविष्य

संजय सिंह को बृजभूषण शरण सिंह का आदमी बताने का जो आरोप साक्षी मालिक और बजरंग पुनिया ने लगाया है, उसे भी खेल मंत्रालय ने माना है। खेल मंत्रालय का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि नवनिर्वाचित निकाय खेल संहिता की पूरी तरह अनदेखी करते हुए पूर्व पदाधिकारियों के नियंत्रण में है। फेडरेशन का कारोबार पूर्व पदाधिकारियों द्वारा नियंत्रित परिसर से चलाया जा रहा है। खिलाड़ियों की ओर से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गए हैं। अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

यश की ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, धमाकेदार ‘स्टार कास्ट’ ने बढ़ाई हलचल!

Toxic Movie News: Toxic Movie: यश की 'टॉक्सिक' में संजीदा शेख की एंट्री से मचा...

Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी नेता ने मुस्लिम महिलाओं से छीने कंबल, VIDEO वायरल होते ही गरमाई सियासत

Rajasthan Politics: इंसानियत की चादर पर सियासी दाग, एक ऐसा वाकया जिसने मानवता को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें