back to top
16 अगस्त, 2024
spot_img

Earthquakes से कांपी देश की धरती…कई राज्यों में भूकंप के झटके, यहां था केंद्र

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पंजाब-हरियाणा और जम्मू में ये झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद बताया जा रहा है। फैजाबाद में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है।

चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह करीब 11 बजकर 23 मिनट पर आया। कुछ सेकंड तक हल्के झटके महसूस किए गए।

इसके अलावा ह‍िमाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर, श्रीनगर और पुंछ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ​​​​​​जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6 मापी गई।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भूकंप के हल्के झटकों का एहसास हुआ। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किमी दक्षिण पूर्व में रहा। यह भूकंप जमीन से 220 किमी की गहराई में था। इसके अलावा, मेघालय में दोपहर 2.58 पर 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से करीब 70 किमी दक्षिण-पूर्व में थाञ अफगानिस्तान में सुबह 10.19 बजे के आसपास 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी भी राज्य में कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, अफगानिस्तान में झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए थे।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किमी दक्षिण पूर्व में रहा। यह भूकंप जमीन से 220 किमी की गहराई में था। इसके अलावा, मेघालय में दोपहर 2.58 पर 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

अफगानिस्तान में आए भूकंप की वजह से चीन, पाकिस्तान, ताजिकिस्‍तान, उज्‍बेकिस्‍तान और किर्गिस्‍तान के कई इलाकों में भी झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि किसी भी देश में नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले, आज सुबह 3.58 पर असम के तेजपुर में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई थी।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार शाम को 3.3-3.5 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। शाम सवा पांच बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया और दूसरा झटका 5 बजकर 28 मिनट पर महसूस किया गया।

भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार अफगानिस्तान के फैजाबाद के पास 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें