back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Pahalgam Attack: Pakistan को ये जवाब — PM Modi Madhubani Rally की ये ‘अस्वी- कृति’

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Pahalgam Attack: पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादियों के कायराना हमले के बाद भारत ने बुधवार को पांच बड़े फैसले किये जिसे सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा सकती है।

- Advertisement -

Madhubani PM Modi Rally: आज पीएम मोदी मधुबनी के दौरे पर हैं, यहां रैली के दौरान

वहीं, आज पीएम मोदी मधुबनी के दौरे पर हैं। यहां, PM Modi Rally की रैली के दौरान नेपाल बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री का नहीं होगा स्वागत। रैली में पानी की बोतल, पर्स-घड़ी सब बैन रहेगा।

- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई (Biggest Action on Pakistan) की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक में पांच बड़े फैसले लिए गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: खाकी जब अपनी पर आ जाए... डायल-112 पर आई कॉल और 1 घंटे बाद...बच्चा घर पर... पढ़िए आंखों में खुशी के आंसू

पहला फैसला: सिंधु जल समझौता (Indus Water Treaty) रोकने का निर्णय

  • भारत ने 1960 में पाकिस्तान के साथ हुआ सिंधु जल समझौता रोक दिया है।

  • जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद (Cross-Border Terrorism) पर ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक यह समझौता प्रभाव में नहीं आएगा।

  • यह कदम पाकिस्तान की इकोनॉमी को और अधिक कमजोर कर सकता है।

दूसरा फैसला: अटारी बॉर्डर तत्काल बंद

  • अटारी चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया है।

  • जो पाकिस्तानी नागरिक इस रास्ते से भारत आए हैं, उन्हें 1 मई 2025 तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।

तीसरा फैसला: सार्क वीजा स्कीम रद्द

  • पाकिस्तान के उन नागरिकों के लिए SAARC Visa Exemption Scheme खत्म कर दी गई है।

  • इस स्कीम के तहत आए पत्रकार, उद्योगपति, राजनेता, कलाकार आदि को 48 घंटे में देश छोड़ना होगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: मछली पालकों की नीली क्रांति को लगेगा पंख... Fish Farmer की आय होगी दोगुनी, सरकार का मेगा प्लान तैयार, जल्द होगा FPO का गठन

चौथा फैसला: पाक सैन्य सलाहकार ‘पर्सन नॉन ग्राटा’ घोषित

  • पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को पर्सन नॉन ग्राटा घोषित किया गया।

  • इन्हें 7 दिन में भारत छोड़ना होगा।

  • भारत ने इस्लामाबाद से अपने अधिकारियों को भी वापस बुलाया है।

पांचवां फैसला: पाक उच्चायोग स्टाफ घटाकर 30 किया गया

  • भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी है।

  • यह फैसला राजनयिक संबंधों में कटौती का संकेत है।

PM Modi Rally Bihar: मधुबनी में हाई अलर्ट, नेपाल बॉर्डर सील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मधुबनी दौरे पर हैं। पहलगाम हमले के बाद यह उनकी पहली जनसभा (Public Rally) है। इस मौके पर पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

नेपाल बॉर्डर सील और सुरक्षा कड़ी

  • नेपाल बॉर्डर को दोपहर 3 बजे तक सील किया गया है।

  • कार्यक्रम स्थल पर हाई अलर्ट (High Alert) और सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

  • लोग पानी की बोतल, पर्स और घड़ी नहीं ला सकते।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

पीएम मोदी के स्वागत कार्यक्रम रद्द

  • पहले पीएम मोदी का स्वागत खुले वाहन में जनता के बीच होना था।

  • अब वे सीधे हेलीकॉप्टर से उतरकर मंच पर जाएंगे, कोई सार्वजनिक स्वागत नहीं होगा।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ी

  • बिहार-नेपाल सीमा 726 किमी लंबी है, जिसकी लगातार सुरक्षा जांच और निगरानी की जा रही है।

  • डीजीपी के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होलिका दहन 2026: जानिए क्या जलाएं और क्या नहीं, धार्मिक नियमों का करें पालन

Holika Dahan 2026 Holika Dahan 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन का...

Gold Price Today: आज सोने की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, चांदी भी चमकी

Gold Price: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और घरेलू बाजार की लगातार बदलती परिस्थितियों के बीच...

Babar Azam: माइक हेसन के बड़े खुलासे, क्या खतरे में है बाबर आजम की कप्तानी और जगह?

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को लेकर एक बार फिर...

iPhone 17 Pro Max: क्या Apple यूजर्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा?

iPhone 17 Pro Max: तकनीकी दुनिया में Apple के फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 17 Pro...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें