spot_img

ऐतिहासिक सतयुग काल में राजा दक्ष की स्थापित दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर का गंगाजली घाट…कोई है विकास पुरुष जो पुष्पित, जिंदा रख सके इतिहास

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
पांच साल में जर्जर हुआ दक्षिणेश्वरनाथ महादेव मंदिर स्थित पवित्र सरोवर गंगाजली का घाट
घाट निर्माण कितने रुपए की लागत से किया गया नहीं शिलालेख या उद्घाटन पट्टिका में उल्लेख

- Advertisement -

फोटो :वर्तमान विधायक की ओर से बनाया गया गंगाजली तालाब घाट
फोटो: शिलालेख व उद्घाटन पट्टिका

- Advertisement -

धवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। नैतिक पतन की भी एक सीमा होती है। खासकर जब कोई जनप्रतिनिधि अपने ही गांव के किसी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर विकास कार्य को अंजाम देता हो तब तो बदनामी के भय से और अधिक संवेदनशीलता की जरूरत होती है। लेकिन, हमारे क्षेत्रीय विधायक इन बातों को नहीं मानते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

उनके गांव के ऐतिहासिक सतयुग काल में राजा दक्ष की ओर से स्थापित बाबा दक्षिणेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में दैत्य द्वारा खोदे गए पवित्र सरोवर गंगाजली का घाट। ये मैं नहीं कह रहा। बल्कि, विधायक की ओर से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनांतर्गत अनुशंसित उक्त सरोवर का घाट है।

इस घाट के निर्माण का शिलान्यास उक्त योजनांतर्गत 25 जून 17 को एवं उद्घाटन 6 अक्टूबर 17 को विधायक सुधांशु शेखर ने अपने हाथों किया था। लेकिन, यह घाट कितने रुपए की लागत से बनाई गई है। इसका उल्लेख न तो शिलालेख में है और ना उद्घाटन पट्टिका में।ऐतिहासिक सतयुग काल में राजा दक्ष की स्थापित दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर का गंगाजली घाट...कोई है विकास पुरुष जो पुष्पित, जिंदा रख सके इतिहास घटिया निर्माण के कारण इन्हीं पांच वर्षों में घाट जड़ से जवाब देकर जर्जरावस्था में पहुंच गया है। जबकि, मंदिर के सामने सड़क के पश्चिम में अवस्थित पवित्र सरोवर शिवसागर के बड़े घाट का निर्माण तत्कालीन विधायक स्व.शालीग्राम यादव की अनुशंसा पर इससे आठ साल पहले किया गया था। जो, आजतक जस की तस स्थित में है। लेकिन, ग्रामीण विधायक के बनवाये हुए घाट का मंदिर के पुराने घाट एवं दीवार से कोई संपर्क नहीं है।

यह भी पढ़ें:  15 जुलाई से गुप्त नवरात्र: मां दुर्गा नौका पर पधारेंगी, क्या बदल जाएगी आपकी किस्मत?

इसका मिट्टीकरण भी ढ़ंग से नहीं कराया गया है। मंदिर के बाउंड्रीवाल की दीवार एवं फर्श प्रायः 80 प्रतिशत भागों में धंसकर जर्जर हो गयी। जिसके कारण कभी भी दीवार सहित यह गिरकर किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकता है। कई निर्दोष इसकी चपेट में आकर दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।बताते चलें कि वर्ष 2019 में विधायक की अध्यक्षता में इसी मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई थी।

इसमें, मंदिर के रखरखाव, सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुख सुविधा में वृद्धि, सड़कों की साफ -सफाई, डीजे एवं रात्रि दस बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध सहित गांव के विकास के लिए एक समिति बनाई गई थी। जिसके अध्यक्ष विधायक सुधांशु शेखर ही बनाए गए थे। तब उनके गांव की सड़कों एवं इस ऐतिहासिक मंदिर, घाट, परिसर एवं रौशनी की इतनी बदहाली है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

कई वेपर लैंप एवं बल्ब फ्यूज हैं। मंदिर की रौनक समाप्त है। श्रद्धालुओं द्वारा परिसर में हैंडपंप, नलके की टोटी, बल्ब, वेपर लाइट आदि लगाए गए हैं। सावन के पवित्र महीने में भी इस मंदिर का रंग – रोगन नहीं कराया गया है। जबकि, यहां प्रत्येक सोमवारी को 25 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं और सालों भर रविवार के दिन अहले सुबह से देर शाम तक जलाभिषेक, पूजन, दर्शन और आशीष वचन के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। मंदिर की भूमि स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। सबसे बड़ी विडंबना है कि श्रद्धालुओं के उठने बैठने के लिए यहां एक सामुदायिक भवन तक नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैदराबाद में गूंजी मिथिला की आवाज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे प्रवासी मैथिल | मिला मिथिला सामाजिक मंच...

Nitin Naveen Bihar: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हैदराबाद में मिथिला सामाजिक मंच ने भव्य अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी मैथिलों के बीच संस्कृति और एकता मजबूत करन#NitinNaveen,#MithilaCulture,#HyderabadNews

सनसनी! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज डेब्यू, तिलक वर्मा ने दी कैप; इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत | वैभव भी टीम में

India vs England T20: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय हो गया है। तिलक वर्मा ने उन्हें कैप सौंपी। मैनचेस्टर में होने वाले इस मुकाबले में बारिश क#INDvsENG,#VaibhavSuryavanshi,#CricketNews

बिहार का बड़ा दांव! Bihar IT Industry टेक हब बनने की तैयारी में जुटा राज्य, कंपनियों से की ये अपील |वैश्विक कंपनियों के साथ...

Bihar IT Industry: बिहार सरकार ने बेंगलुरु में 'बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026' का आयोजन कर राज्य को तकनीकी निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्री नीतीश मिश्रा#BiharITIndustry,#BiharTechInvestment,#BengaluruMeet

दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी सीधे 22,500 रुपए |जानिए कब – कहां लगेगा Job Camp

Bihar Job Camp: दरभंगा में युवाओं के लिए बंपर नौकरी का ऐलान! 10 जुलाई को लगने वाले 'बिहार जॉब कैम्प' में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती होगी, जहां 22,500 रुप#BiharJobCamp,#DarbhangaNews,#RojgarMela