मई,19,2024
spot_img

दरभंगा में गणेश महोत्सव की धूम…राज सर्वे परिसर से लेकर बंगलागढ़ तक…जय गणेश देवा

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स। गणेश पूजन उत्सव के अवसर पर शहर में जगह-जगह गणेश पूजा का आयोजन विभिन्न पूजा समिति की ओर से किया गया। शहर के राज सर्वे परिसर स्थित सर्वे के मुंसियों की ओर से गणेश पूजा का आयोजन किया गया।

पिछले कई सालों से गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। भव्य एवं आकर्षक भगवान गणेश की मूर्ति के साथ रूपदरभंगा में गणेश महोत्सव की धूम...राज सर्वे परिसर से लेकर बंगलागढ़ तक...जय गणेश देवा से भव्य पंडाल को सजाया गया पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आरके दत्ता, अध्यक्ष, संतोष सिंह, सचिव, अंजन दत्ता, कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार, मीडिया प्रभारी आयुष कुमार, सुमित कुमार, बादल कुमार, संजय झा (पंडित), पूजा पर कृष्ण कुमार दत्ता, रोहन कुमार सहित अन्य लोगों ने अपनी अपनी भूमिका निभाई है।

वहीं, मुख्य संरक्षक आर के दता ने बताया शाम 6 बजे से देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया भव्य रुप से 2 साल के बाद हम लोग इस बार गणेश पूजन उत्सव हर्षोल्लास के साथ सभी लोग मना रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी तरह के सार्वजनिक आयोजनों पर सरकार की ओर से रोक लगाई गई थी। इसका सभी ने पालन करते हुए आयोजन को रद किया गया।दरभंगा में गणेश महोत्सव की धूम...राज सर्वे परिसर से लेकर बंगलागढ़ तक...जय गणेश देवालेकिन, इस बार अच्छी तरह से दिनेश पूजन उत्सव मनाई जा रही है। ईश्वर से कामना करते हैं पूरी तरह से बीमारी खत्म हो और सभी शांति के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहें। 31 अक्टूबर से श्री गणेश पूजा अगले 3 सितंबर तक होगी और 4 सितंबर को गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election अंतिम ओवर में....| किले में "चौका"...या चौंकाएगा मधुबनी...अंतिम ओवर में

दरभंगा में गणेश महोत्सव की धूम...राज सर्वे परिसर से लेकर बंगलागढ़ तक...जय गणेश देवासंतोष सिंह ने कहा गणेश जी की कृपा हम सब पर बनी रहे सुख शांति और खेसारी के साथ हमारा देश आगे बढ़ता रहे सभी तरह की बीमारियों से हम सभी की रक्षा हो यही भगवान गणेश जी से प्रार्थना है। वही इधर पूर्व मेयर ओमप्रकाश खेड़िया एवं वैजयंती खेड़िया के बंग्लागढ़ स्थित आवास पर गणेश पूजन उत्सव का आयोजन किया गया।

पूर्व मेयर ओमप्रकाश खेरिया ने कहा हमारे आवास पर कई दशकों से इसी तरह से गणेश पूजा होती आ रही है। लेकिन, कोरोना के कारण 2 साल अच्छी तरह से गणेश पूजा नहीं कर पा रहे थे लेकिन इस बार धूमधाम से कर रहे हैं ईश्वर से प्रार्थना है हम सभी पर कृपा बनाए रखें। अब हम सभी को कोरोना वायरस से मुक्ति यही प्रार्थना करते हैं।दरभंगा में गणेश महोत्सव की धूम...राज सर्वे परिसर से लेकर बंगलागढ़ तक...जय गणेश देवामौके पर अभिनव खेड़िया, पवन खेड़िया, आशा देवी खेड़िया, अमित खेड़िया, रिया, विजय अग्रवाल, इंदिरा अग्रवाल, राजीव खेड़िया समेत लोगों का दर्शन के लिए आना जाना देर श्याम तक लगा रहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Manigachi News| मनीगाछी के दबंग, नाले को भरा, बना लिए खेत, खड़े किए झोपड़ी...कोई सरकारी जमीन पर चलकर तो देखे...रोक देते हैं...

मसरफ बाजार गणेश पूजन उत्सव की तरफ से भी इस बार भी भव्य एवं विशाल मूर्ति बनाई गई है जो देखने में काफी आकर्षक और अद्भुत लग रहा है। शहर में अन्य कई जगह पर गणेश पूजा का आयोजन पूजा समिति की ओर से किया गया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें