back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 2, 2026
spot_img

मधुबनी में मधुश्रावणी की रही धूम, तृतीय सिंदूरदान के साथ महिलाओं ने पर्वोत्सव को बनाया खास

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
तृतीय सिंदूर दान व टेमी दागने के साथ ही मधुश्रावणी पर्व सम्पन्न

मिथिला में तृतीय सिंदूरदान के नाम से प्रसिद्ध है मधुश्रावणी
पाक्षिक इस पर्वोत्सव में नवविवाहिता उन्मुक्त वातावरण में प्रकृति संग करती है बिहार
व्रत समाप्ति के पश्चात महिलाओं को निमंत्रण देकर भोजन कराने की रही है परंपरा
फोटो: मधुश्रावणी पूजन करती नवविवाहिता
फोटो: पूजन के बाद नवविवाहिता के घर जाकर आशीर्वाद (सुहाग) देते ससुर व अन्य

- Advertisement -

धुबनी देशज ब्यूरो ब्यूरो। नव विवाहिता स्त्रियों के सुखमय दांपत्य जीवन जीने की कला सिखाने वाला मिथिला का पाक्षिक पारंपरिक लोकपर्व मधुश्रावणी रविवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। श्रावण मास के झमाझम बारिश एवं प्राकृतिक रमणीय वातावरण के बीच शनिवार को ही नवविवाहिता के ससुराल से मधुश्रावणी पूजन सामग्रियां एवं मिठाई -पकवान आने लगे थे।

- Advertisement -

रविवार को विपरीत मौसम के बावजूद व्रतियों ने सर्वप्रथम महिला पुरोहित द्वारा बताए गए नियमों का पालन कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। तत्पश्चात वर्षों से चली आ रही परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए विधिकरी अथवा अन्य अविवाहित स्त्री की ओर जलते हुए दीप के बाती से व्रति के शरीर के कुछ स्थानों पर दागने की रस्म पूरी की गई।मधुबनी में मधुश्रावणी की रही धूम, तृतीय सिंदूरदान के साथ महिलाओं ने पर्वोत्सव को बनाया खासऐसी मान्यता है कि इससे नवविवाहिता के धैर्य की परीक्षा होती है तथा ससुराल में गृहस्थ जीवन के सुखमय व्यतीत होने के आत्मबल में दृढ़ता प्रदान करती है। मधुश्रावणी के दिन जिन नवविवाहिता के पति उपस्थित रहते हैं उनके द्वारा पूजन के उपरांत अपनी पत्नी के मांग में पुनः सिंदूर किया जाता है जिसे मिथिला में तृतीय सिंदूरदान के नाम से जाना जाता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  चंद्र ग्रहण 2026: क्या खुले आकाश में इसे देखना सुरक्षित है?

हालांकि जिनके पति किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो पाते हैं उनके आभाव में वहां उपस्थित अविवाहित महिलाओं की ओर से सिंदूर मांग में लगाया जाता है।‌ श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि से शुरू यह पर्वोत्सव श्रावण शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को टेमी दागने के साथ ही सम्पन्न हुआ। अलबता जो भी हो लोक संस्कृति का यह महापर्व नवविवाहिता स्त्रियों ने समर्पण, निष्ठा, सहिष्णुता एवं प्रेम उल्लास के माहौल में बहुत ही मनोयोग से पूजा अर्चना कर सम्पन्न किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

The Kerala Story 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा! तीसरे दिन कर डाली इतनी कमाई कि सब रह गए दंग!

The Kerala Story 2: कानूनी पचड़ों में फंसी विपुल अमृतलाल शाह की मोस्ट अवेटेड...

Holika Dahan 2026: शुभ मुहूर्त और पूजन विधि का विस्तृत वर्णन

Holika Dahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर होलिका दहन का पर्व सनातन...

Love Horoscope Today: 2 मार्च 2026 का दैनिक लव राशिफल

Love Horoscope Today: आज 2 मार्च 2026 का दिन आपकी लव लाइफ के लिए...

आज का पंचांग 02 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा का पावन दिवस, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें