back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

नहाय-खाय के साथ सुहाग का व्रत तीज और चंद्रमा पूजन का महापर्व चौठ चंद्र शुरू

spot_img
- Advertisement -

अखंड सुहाग की कामना के लिए रखा जाने वाला व्रत तीज एवं चंद्रमा की पूजा का पर्व चौठ चंद्र सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। दोनों व्रत के नहाय-खाय को लेकर सोमवार को नदियों और घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां कि तीज व्रत करने वाली महिलाओं ने गंगा स्नान और पूजन किया तो नवविवाहिताओं ने गंगा स्नान करने के साथ-साथ पूरे विधि विधान से गंगा जी का बालू लेकर अपने घर पहुंची तथा पूजा-पाठ शुरू हो गया है।

- Advertisement -

मंगलवार को तीज व्रती निर्जला रहकर बुधवार को पारण करेगी, जबकि चौठ चंद्र करने वाले व्रती मंगलवार की शाम में चंद्रमा का उदय होने के बाद पूजा अर्चना कर व्रत का समापन करेंगी। पं.सदानंद झा ने बताया कि भारतीय सभ्यता संस्कृति में विवाह सबसे उत्तम एवं पवित्र संस्कार माना गया है। महिलाओं के लिए सौभाग्यवती होना पूर्व जन्म के अर्जित पुण्य का प्रभाव माना जाता है, इसलिए महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए विभिन्न प्रकार का व्रत करती हैं।नहाय-खाय के साथ सुहाग का व्रत तीज और चंद्रमा पूजन का महापर्व चौठ चंद्र शुरूमंगलवार को प्रातः वेला में सूर्योदय से दोपहर 2:40 बजे तक शुभ मुहूर्त है। तीज व्रत उदय कालिक तृतीया तिथि में किया जाता है एवं चतुर्थी चंद्र पूजन चंद्रमा के उदयकाल में किया जाता है। प्रातः दिलासे अपने पति के दीर्घायु होने की कामना के लिए महिलाओं द्वारा पूजा पाठ शुरू कर दिया जाएगा। जबकि दोपहर में 2:40 के बाद चतुर्थी तिथि का प्रवेश हो जाएगा। इसलिए शाम में 6:20 सूर्यास्त होने के बाद जब चंद्रमा का उदय होगा तो उस समय चंद्र पूजन किया जाएगा।

- Advertisement -

इस बार हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त को रखा जा रहा है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती है। यह व्रत हरियाली तीज और कजरी तीज की तरह ही होता है। इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती है। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है और रिश्ता मजबूत होता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गिरिडीह का मां डबरसैनी पहाड़: आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम

इस बार हरतालिका व्रत तीज खास है। हस्ता नक्षत्र के साथ तृतीय व चतुर्थी का संगम है। सुहागिने संध्या से लेकर रात्रि तक बिना कोई विघ्न के शिव व पार्वती की पूजा कर सकती है। पंचांगों के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 29 की दोपहर 02:46 से शुरू हो रहा है। समापन 30 अगस्त की दोपहर 02:26 में होगा। इसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी। वहीं हस्ता नक्षत्र 29 की रात्रि 11:12 से 30 की रात्रि 11:41 तक है।

तीज के संबंध में कथा है कि पर्वतराज हिमालय की पुत्री गिरिजा अर्थात पार्वती ने सबसे पहले तीज व्रत किया था। कहा जाता है कि पर्वतराज हिमालय की पुत्री जब विवाह के योग्य हुई तो पर्वतराज चिंतित हो गए तथा योग्य वर की तलाश में जुट गए। ऐसे में ही एक समय नारद मुनि भगवान विष्णु के विवाह प्रस्ताव लेकर पर्वतराज हिमालय के पास पहुंचे तो हिमालय तुरंत तैयार हो गए। लेकिन उनकी पुत्री गिरिजा उर्फ पार्वती शिव से विवाह करना चाहते थे। जिसमें पिता के राजी नहीं होने पर गिरिजा वन चली गई तथा अपने आत्मीय वर शिव की बालू एवं मिट्टी से प्रतिमा बनाकर पूजन करते हुए निर्जला रहकर नदी तट पर पूरी रात जगी रही।

गिरिजा द्वारा किए जा रहे आराधना से शिव का आसन डोला और उन्होंने आकर पूछा कि देवी तुम क्या चाहती हो, बताओ वह पूरा होगा। शिव के काफी पूछे जाने पर गिरिजा ने कहा कि अगर आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो अपनी पत्नी होने का वरदान चाहिए और मजबूर होकर वरदान देते हुए शिव अंतर्ध्यान हो गए। इधर, पर्वतराज हिमालय अपनी पुत्री को खोजते हुए नदी किनारे पहुंचे तो पुत्री को शिव की उपासना करते पुत्री को देखकर पूरी जानकारी ली तथा पुत्री की इच्छा को ही सर्वमान्य बताया।

कहा जाता है कि जिस दिन पार्वती ने घर छोड़कर नदी किनारे बालू एवं मिट्टी से शिव की प्रतिमा बनाकर निराहार रह पूजन किया, वह भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि में हस्त नक्षत्र था। यह मुहूर्त अखंड सौभाग्य को देने वाला योग है, जो सौभाग्यवती स्त्री यह व्रत करती है वह आजीवन अखंड सौभाग्यवती रहती है। उसी दिन से तीज व्रत और पूजन की परंपरा चली आ रही है। इस व्रत से धन, धान्य, सुख, समृद्धि और चिरंजीवी पति एवं पुत्र मिलते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले 20 मैचों का पूरा शेड्यूल जारी!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है! दुनिया की सबसे...

PhonePe का ‘RuPay On-The-Go’: बिना इंटरनेट के भी अब होगा Digital Payments

Digital Payments: भारत के फिनटेक परिदृश्य में एक क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए, PhonePe ने...

IPL 2026 Schedule: शुरुआती 20 मैचों का ऐलान, जानें कब भिड़ेंगे आपके पसंदीदा धुरंधर!

IPL 2026 Schedule: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आ गई है सबसे बड़ी खुशखबरी! जिसका...

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्यों सहमा भारतीय बाजार और आगे क्या?

Stock Market: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने भारतीय शेयर बाजार को बुरी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें