back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

महाशिवरात्रि विशेष : महाभारत काल से पूर्व का शिव मंदिर, गाय के खड़े होने पर जहां निकल जाता दूध, पढ़िए मंदिर के पास किला और भीष्म पितामह की निकासी का सांतेश्वर नाथ महादेव कनेक्शन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। इसको लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरु कर दी गई है। शिव मन्दिरों की अगर बात की जाये तो पूरे प्रदेश में कई ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर है जो उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में भी विख्यात है।

- Advertisement -

ऐसा ही एक मंदिर फिरोजाबाद जनपद में बना हुआ है, जो महाभारत काल से पहले का बताया जा रहा है। इस मन्दिर को ऐतिहासिक चीजे जुड़ी हुई जो लोगों अपनी ओर आकर्षित करती है। महाशिवरात्रि पर यहां लक्खी मेला लगता है। काफी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते है और उनकी मनोकामना पूरी होती है।

- Advertisement -

जनपद से लगभग सात किलो मीटर दूर गांव सांती स्थित सांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर कई वर्ष पुराना है। इसका पौराणिक और पुरातात्विक महत्व है। पूर्वज बताते है कि इस मंदिर का निर्माण महाभारत के समय से पहले किया गया था। महाराज शांतनु भगवान शिव की आराधना करते थे। उनके समय में एक सांप प्रतिदिन एक ही स्थान पर आकर बैठता था। खुदाई की गई तो यहां शिवलिंग निकला, जिसकी स्थापना करा दी गई। शिवलिंग की गहराई जानने के लिए कई बार खुदाई की गई, लेकिन आज तक यह पता नहीं लग सका कि शिवलिंग जमीन के अंदर कितनी गहराई तक हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि 2026: ब्रह्मा-विष्णु विवाद और शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग का रहस्य

भीष्म पितामह की निकासी इसी जगह से है। महाभारत के युुद्ध के बाद फिर कोई यहां नहीं आया। आज भी इस मंदिर को भीष्म पितामह के नाम से लोग जानते हैं। मंदिर के पास ही एक किला है, जो अब खंडहर हो चुका है।

इस मंदिर में कई चमत्कार होते रहे हैं। एक गाय यहां आकर खड़ी होती थी और उसका दूध अपने आप निकलता था। एक सांप जो मंदिर के आस-पास ही रहता था। कई बार भगवान शिव की पिंडी से लिपटे हुए लोगों ने दर्शन किए हैं। यहां जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से आता है। उसकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Salary Hike पर नए श्रम कोड्स का असर: क्या कंपनियां वेतन वृद्धि जारी रखेंगी?

Salary Hike: नवंबर 2025 में भारत में लागू हुए नए श्रम कोड्स को लेकर...

यह साप्ताहिक राशिफल: 15 से 21 फरवरी 2026 तक का साप्ताहिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Saptahik Rashifal: इस ब्रह्मांड में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव हम सभी...

Bhagalpur News: हज यात्रा 2024 की तैयारी शुरू, 135 यात्री मक्का-मदीना के लिए होंगे रवाना, जानिए कब लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज़

Bhagalpur News: जैसे रेगिस्तान में पानी की बूंदें सुकून देती हैं, वैसे ही हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें