back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

अंधराठाढ़ी के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मदनेश्वरस्थान में हजारों भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
उच्चक्कों ने कई महिला भक्त श्रद्घालुओं के गहने व कीमती सामानों पर किया हाथ साफ
कमेटी कहती है, अगली बार लगाएंगे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे
फोटो: मदनेश्वर स्थान में सावन की तीसरी सोमवारी को जुटी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़

- Advertisement -

अंधराठाढ़ी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड का मदनेश्वर स्थान शिवालय मधुबनी के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक शिव मंदिरों में से एक है। सावन की सोमवारी व शिवरात्रि आदि पर्व त्योहारों के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है और भव्य मेला भी लगता है।

- Advertisement -

सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर मंदिर में भोला बाबा के दर्शन करने के समय उच्चकों ने आधा दर्जन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व सोने के चैन की चोरी कर ली। पीड़िता अस्मिता देवी, बलानशेर गांव की निवासी, द्रौपदी देवी , एकडरा की, शीला देवी, मैनी गांव निवासी, सुनीता देवी एवं बाघा कुसमार गांव की शारदा कुमारी आदि ने बताया कि तीसरी सोमवारी को वे सभी लोग भोला बाबा के दर्शन के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना में व्यस्त हो गयी थीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  चैत्र छठ महापर्व 2026: खरना के दिव्य अनुष्ठान और Chhath Puja Vidhi

अंधराठाढ़ी के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मदनेश्वरस्थान में हजारों भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेकइसी दौरान उच्चकों ने उन लोगों के गले से मंगलसूत्र व सोने के छीन कर भाग निकले। पीड़ित महिलाओं की शिकायत है कि उनलोगों ने सोने के चेन और मंगलसूत्र चोरी होने के बाबत पुजारी को बताया और गहने बरामद करवाने में उनकी मदद भी मांगी थी लेकिन उन्होंने इसे गम्भीरता से नही लिया। पीड़ित परिवारों का यह भी कहना था कि मंदिर परिसर में एक भी महिला पुलिस नही थी।

अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष जितेंद कुमार सहनी ने बताया कि पूजा अर्चना और भीड़भाड़ के कार्यक्रम में लोगों को खासकर महिलाओं को गहने आदि कीमती सामान लेकर या पहन कर जाने से परहेज करना चाहिए। पुलिस मामले को लेकर गम्भीर है। इस संबंध में मेला कमेटी के अध्यक्ष देव लाल यादव ने बताया कि चोरी होने की शिकायत महिलाओं ने की है। मेला कमिटी के सदस्य सजग हो गए हैं। अगली बार सावन में मेला कमिटी के द्वारा सीसीटीवी कैमरा मंदिर परिसर में लगाया जाएगा। श्रद्धालु महिला व पुरुष को गहने और कीमती सामानों के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नई कार खरीदने के लिए बेस्ट Car Payment Options: EMI, डाउन पेमेंट या कैश?

Car Payment Options: नई कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन...

स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट: अब सस्ते में खरीदें 55-इंच के शानदार मॉडल

Smart TV: अगर आप एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं...

Patna News: गंगा पथ पर बन रहा 7 KM लंबा ‘ग्रीन कॉरिडोर’, पटना बनेगा नया पर्यटन हब

Patna News: शहर की धड़कनें तेज हैं, सड़कें दौड़ती हुई नदियां, और प्रदूषण का...

Supaul News: सुपौल में सस्पेंस और सन्नाटे के बीच Muzaffurpur की महिला कॉन्स्टेबल की मौत, बाथरूम में मिली फंदे से लटकी लाश,

सुपौल न्यूज़: जीवन का धागा जब असमय टूटता है, तो पीछे छूट जाती हैं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें